home page

Gold-Silver Rate : नए साल के पहले दिन सोने के भाव में आई गिरावट, चांदी के रेट भी पड़े फीके

Gold-Silver Price : 1 जनवरी 2025 को सोना 450 रुपये तक सस्ता हुआ है। बुधवार, 31 दिसंबर 2024 को मंगलवार की तुलना में सोने के दाम में गिरावट देखी गई है। 24 कैरेट गोल्ड देश के अधिकांश शहर में 77,600 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा है। 22 कैरेट सोने का मूल्य लगभग 71,200 रुपये है। इसी के साथ आज हम आपके शहर में सोने का भाव क्या है, इसके बारे में बताने वाले है।
 | 
Gold-Silver Rate : नए साल के पहले दिन सोने के भाव में आई गिरावट, चांदी के रेट भी पड़े फीके

Gold Rate Today : आज साल का पहला दिन है, इसलिए सोने के भाव ने थोड़ी राहत दी है। 1 जनवरी 2025 को सोना 450 रुपये तक सस्ता हुआ है। बुधवार, 31 दिसंबर 2024 को मंगलवार की तुलना में सोने के दाम में गिरावट देखी गई है। 24 कैरेट गोल्ड देश के अधिकांश शहर में 77,600 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा है। 22 कैरेट सोने का मूल्य लगभग 71,200 रुपये है। इसी के साथ आज हम आपके शहर में सोने का भाव क्या है, इसके बारे में बताने वाले है।

1 जनवरी 2025 को सस्ता हुआ, चांदी का भाव

देश में एक किलो चांदी 90,500 रुपये में कारोबार कर रही है। चांदी का मूल्य कल 92,500 रुपये था। नए साल के दिन चांदी की कीमत 2,000 रुपये प्रति किलोग्राम गिर गई है।

आगे कैसी रहेगी सोने की चाल?

नए साल में सोने की कीमतों में वृद्धि हो सकती है। विशेषज्ञों का कहना है कि रुपये की कमजोरी, रूस-यूक्रेन युद्ध और पश्चिम एशिया में तनाव के कारण सोने की मांग बढ़ी है। कीमतें भी सुरक्षित विकल्पों में निवेशकों की रुचि और ज्वैलर्स की बढ़ती खरीदारी से प्रभावित हो रही हैं। इसके अलावा, डॉलर की स्थिरता और केंद्रीय बैंकों द्वारा किए गए नीतिगत परिवर्तनों से बाजार में गिरावट की संभावना बनी हुई है। भविष्य में इन सभी घटकों के चलते सोने की कीमतें बढ़ सकती हैं।

1 जनवरी 2025 सोने का भाव

शहर का नाम 22 कैरेट गोल्ड रेट 24 कैरेट गोल्ड रेट
दिल्ली 71,250 77,710
नोएडा 71,250 77,710
गाजियाबाद 71,250 77,710
जयपुर 71,250 77,710
गुड़गांव 71,250 77,710
लखनऊ 71,250 77,710
मुंबई 71,100 77,560
कोलकाता 71,100 77,560
पटना 71,150 77,610
अहमदाबाद 71,150 77,610
भुवनेश्वर 71,100 77,560
बेंगलुरु 71,100 77,560

देश में कैसे तय होती है सोने की कीमत?

सोने की कीमतों पर स्थानीय डिमांड, यूएस की आर्थिक स्थिति, फेडरल रिजर्व की ब्याज दरें और अंतर्राष्ट्रीय बाजार का असर पड़ता है। इसलिए सोने की कीमत बढ़ने की उम्मीद है।

Latest News

Featured

You May Like