home page

यमुना एक्सप्रेसवे पर अब वाहन नहीं भर सकेंगे रफ्तार, तय की गई नई स्पीड लिमिट, जानिए

Yamuna Expressway Update : कंपनी को प्रवेश द्वार और निकासी द्वार पर फॉग लाइट लगाने के भी निर्देश दिए गए हैं। ग्रेटर नोएडा से आगरा तक 165 किमी यमुना एक्सप्रेस-वे पर वाहनों की अधिकतम गति 100 km/h है, लेकिन सर्दियों में कोहरे के कारण दृश्यता कम होती है। इससे एक्सप्रेस-वे पर तेज रफ्तार से होने वाली दुर्घटनाओं की संभावना बढ़ जाती है।
 | 
यमुना एक्सप्रेसवे पर अब वाहन नहीं भर सकेंगे रफ्तार, तय की गई नई स्पीड लिमिट, जानिए

Yamuna Expressway Speed Limit : यमुना एक्सप्रेस-वे पर 15 दिसंबर से गाड़ी की अधिकतम गति 75 किमी/घंटा होगी। 15 फरवरी तक यह गति सीमा लागू रहेगी। सर्दियों में कोहरे के कारण होने वाले दुर्घटनाओं को कम करने के लिए गति सीमा का निर्णय लिया गया है। यमुना प्राधिकरण (Yamuna Authority) ने एक्सप्रेस-वे संचालक कंपनी को पत्र भेजकर इसकी सूचना दी है।

कंपनी को प्रवेश द्वार और निकासी द्वार पर फॉग लाइट लगाने के भी निर्देश दिए गए हैं। ग्रेटर नोएडा से आगरा तक 165 किमी यमुना एक्सप्रेस-वे पर वाहनों की अधिकतम गति 100 km/h है, लेकिन सर्दियों में कोहरे के कारण दृश्यता कम होती है। इससे एक्सप्रेस-वे पर तेज रफ्तार से होने वाली दुर्घटनाओं की संभावना बढ़ जाती है।

हर साल कम की जाती है, स्पीड लिमिट

इसलिए, प्राधिकरण प्रत्येक वर्ष दो महीने के लिए एक्सप्रेस-वे पर वाहनों की अधिकतम गति सीमा को कम करता है। प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी डॉ. अरुणवीर सिंह ने बताया कि जेपी इंफ्राटेक, जो एक्सप्रेस-वे का संचालन करता है, उसको गति सीमा कम करने के लिए पत्र भेजा गया है।

वाहन चालकों की जागरूकता के दिए गए, निर्देश

इससे पहले, वाहन चालकों की जागरूकता के लिए बोर्ड लगाने, फॉग लाइट लगाने, पब्लिक एड्रेस सिस्टम और रेडियो से सूचना देने, रिफ्लेक्टिव टेप लगाने और पैफ्लेट देने के निर्देश दिए गए हैं। शनिवार व रविवार को वाहनों के अधिक दबाव को देखते हुए भी प्रभावी व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं।

Latest News

Featured

You May Like