home page

Noida की यह मार्केट बनेगी मॉडर्न, 2024 तक दिया जाएगा विदेशी लुक

Noida - हाल ही में प्रकाशित एक रिपोर्ट के अनुसार, नोएडा मार्केट को दो मॉर्डन लुक मिलेंगे। आपको बता दें कि यहां की खुली जगह और फुटपाथ नए पत्थर से बनाए जाएंगे। फव्वारे और नई बेंच भी लगाए जाएंगे..। 2024 तक काम पूरा हो जाएगा।
 | 
This market of Noida will become modern, will be given a foreign look by 2024

Saral Kisan : नोएडा अथॉरिटी सीईओ डॉ. लोकेश एम. शहर को सुंदर बनाने में लगे हुए हैं।समय-समय पर शहर के प्रमुख स्थानों पर जाकर देख रहे हैं। शुक्रवार को सीईओ ने सेक्टर-29 में ब्रह्मपुत्र बाजार का निरीक्षण किया। इस दौरान, लोकेश एम. ने अधिकारियों को ब्रह्मपुत्र मार्केट को बदलने का आदेश दिया है।

नोएडा अथॉरिटी इस बाजार को शहर के अन्य क्षेत्रों के लिए एक उदाहरण बनाने की कोशिश कर रही है। नए पत्थर से दुकानों के बाहर की खुली जगह और फुटपाथ बनाए जाएंगे। फव्वारे लगेंगे और नई बेंच लगाई जाएंगी।

सौंदर्यीकरण का खर्च ढाई करोड़ होगा-

सीईओ लोकेश एम. ने बताया कि बाजार में जितनी भी दुकानें हैं, उनके बोर्डों पर अपने नाम और दुकान का नाम होगा। दुकानों के बाहर आकर्षक ग्रेनाइट पत्थर लगाया जाएगा। बाजार के आसपास आकर्षक बिजली के पोल लगाए जाएंगे। Music Foundation ठीक उसी जगह लगाया जाएगा जहां ट्रांसफॉर्मर हटाया जाएगा। फुटपाथ और वाक-वे के बीच एक ड्रेन होगा और फुटपाथ पर टाइल्स लगेंगे। बजट लगभग ढाई करोड़ रुपये इस पर खर्च करेगा। मार्च 2024 तक काम पूरा हो जाएगा।

NCR के इस शहर में 1400 करोड़ में बनेगा एशिया का सबसे बड़ा डिस्ट्रीब्यूशन सेंटर, 150 एकड़ में किया जाएगा डेवलेप

पहली मंजिल पर बनेगा बैंक्विट हॉल-

सीईओ लोकेश एम ने बताया कि ब्रह्मपुत्र मार्केट के प्रथम तल पर खाली पड़े रेलवे रिजर्वेशन ऑफिस को बैंक्विट हॉल के रूप में तब्दील किया जाएगा। जिस शहर वासी छोटे-छोटे फंक्शन पार्टी और जन्मदिन का आयोजन यहां कर सकें। उन्होंने बताया कि यह मार्केट पूरी तरह से प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त होगा। इसके साथ ही बाजार से निकलने वाला कचरा वहीं निस्तारित किया जाएगा। लोगों के बैठने के लिए बाजार में वेस्ट प्रोडक्ट से बनीं चेयर लगेंगी, पत्थर के स्टूल बनाएं जाएंगे। बाजार के दोनों तरफ ऊपरी हिस्से में ब्रह्मपुत्र मार्केट लिखा जाएगा।

मॉडल तैयार, जल्द शुरू होगा काम-

सेक्टर-29 स्थित ब्रह्मपुत्रा कंप्लेक्स को मॉडल बाजार के रूप में विकसित करने तैयारी है। ऐसा पहली बार जब किसी सेक्टर की मार्केट को इस तरह विकसित करने की योजना पर काम हो रहा है। इसे मॉडर्न मार्केट का लुक दिया जाएगा जहां लोग राहत कुछ पल बिता सकेंगे। उनके खाने पीने से लेकर मनोरंजन, सेल्फी प्वाइंट से लेकर बैठने तक का इंतजाम होंगे। प्राधिकरण की सलाहकार कंपनी ओरायन आर्किटेक्ट ने इसका मॉडल तैयार किया है।

ये पढ़ें : Fly Ash Business Cost : इन ईंटों की है सबसे अधिक डिमांड, बिजनेस शुरू करने में लगेगा इतना खर्चा

Latest News

Featured

You May Like