home page

UP के इस शहर के आगे फेल हो जाएगा चंडीगढ़, जाम शब्द भूल जायेंगे लोग

UP News -ऐसा कहा जा रहा है कि लखनऊ में जल्द ही नया शहर विकसित होगा। यह नया शहर विश्व स्तरीय सुविधाएं से भरपुर होगा. जानकारी जानने के लिए खबर को पूरा पढ़े।
 | 
Chandigarh will fail in front of this city of UP, people will forget the word jam.

UP : लखनऊ में नया शहर विकसित होगा। इस नए शहर में विश्व स्तरीय सुविधाएं होंगी। वह सुख सुविधाएं भी होंगी जिसे लोग अभी पढ़ते व टेलीविजन पर देखते ही रहे हैं। पंचकुला, चंढीगढ़ भी लखनऊ के नए शहर के आगे फेल हो जाएगा। राज्य सरकार के नए शहरों के विकास के लिए बजट में 3000 करोड़ रुपए का प्रावधन किया गया है। इससे एलडीए उत्साहित है। लखनऊ विकास प्राधिकरण अब नई कॉलोनियों व शहर के विकास में तेजी लाएगा।

लखनऊ विकास प्राधिकरण ने नए शहर के विकास की योजना पर पहले से काम शुरू कर दिया है। वह राजधानी में एक विश्व स्तरीय शहर बनाने जा रहा है। इसकी योजना अंतिम दौर पर है। प्राधिकरण के अफसरों की टीम ने इसके लिए पंचकुला व चण्डीगढ़ का निरीक्षण किया था। लखनऊ को पंचकुला व चण्डीगढ़ से भी सुन्दर व सुविधा सम्पन्न बनाया जाएगा। वह सभी विश्व स्तरीय सुविधाएं विकसित होंगी जो अभी कल्पना समान लगती व दिखती हैं। एलडीए ने जल्दी ही मुख्यमंत्री शहरी विस्तारीकरण योजना से अपनी नयी आवासीय योजना के लिए शासन से बजट मांगेगा। शासन भी नए शहर के विकास के लिए बजट देने को तैयार है।

ऐसा शहर जहां कभी जाम ही नहीं लगेगा-

एलडीए मोहान रोड पर ऐसा शहर विकसित करने जा रहा है जहां चौराहों पर कभी जाम ही नहीं लगेगा। ऐसा निकास बनाया जाएगा ताकि हर व्यक्ति अपने घर से बाएं निकलते हुए चौराहों पर भी बाएं होते हुए मुख्य मार्ग पर पहुंच जाए। नए शहर की हरियाली को भी 15 प्रतिशत से बढ़ाकर 23 प्रतिशत तक की जाएगी। सभी सुविधाएं भूमिगत होंगी। नाले नालियां, टेलीफोन, इण्टरनेट, बिजली के तार, सीवर लाइन कहां से निकली होंगी किसी को पता ही नहीं चलेगा। कालोनी हाईटेक होगी। हर मकान व घर पार्क फेसिंग होगा।

एलडीए उपाध्यक्ष डॉ. इन्द्रमणि त्रिपाठी ने बताया कि एलडीए विश्व स्तरीय शहर विकसित करेगा। इसके लिए मुख्यमंत्री शहरी विस्तारीकरण व नया शहर प्रोत्साहन योजना से बजट मांगा जाएगा। नया शहर अत्याधुनिक सुख सुविधाओं व संसाधनों से सम्पन्न होगा।

ये पढ़ें : SBI Credit Card से होगी यूपीआई पेमेंट, करने होंगे ये स्टेपस फॉलो

Latest News

Featured

You May Like