home page

मध्य प्रदेश में बसाया जाएगा नया शहर, 2000 करोड़ में 3300 हेक्टेयर जमीन पर होगा निर्माण

New Township in MP : राज्य सरकार ने सिंहस्थ क्षेत्र में अखाड़ों, साधु-संतों और महामंडलेश्वरों को स्थायी निर्माण की अनुमति देने के बाद नए व्यवस्थित शहर बसाने की योजना बनाई है।  यूडीए ने क्षेत्रीय और तकनीकी सर्वे पूरा कर लिया है।  यह प्रोजेक्ट करीब 2000 करोड़ रुपये की लागत से पूरा होगा।
 | 
मध्य प्रदेश में बसाया जाएगा नया शहर, 2000 करोड़ में 3300 हेक्टेयर जमीन पर होगा निर्माण

MP News : मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन को धार्मिक शहर बनाने का ऐलान किया। उन्होंने बताया कि 3300  हेक्टेयर में शहर बसाया जाएगा।  यहां अस्पताल, स्कूल और कॉलेज बनाए जाएंगे।  सिंहस्थ 2028 को देखते हुए, संतों, महंतों, महामंडलेश्वरों और शंकराचार्यों को स्थायी भूमि दी जा रही है, जहां नया शहर बनाया जाएगा।  यहां आप भी आश्रम और धर्मशाला बना सकेंगे।  शहर का विकास करीब 2000 करोड़ रुपये से होगा।

सिंहस्थ 2028 को ध्यान में रखते हुए उज्जैन में एक बड़ा नगर बनाने की योजना है।  यहां 200 फीट चौड़ी सड़कें, सुविधाजनक हॉस्पिटल और नए स्कूल कॉलेज बनाए जाएंगे।  यह धार्मिक शहर सिंहस्थ क्षेत्र में पक्के निर्माण के एक प्रोजेक्ट के तहत बनाया जाएगा।  इसका निर्माण उज्जैन विकास प्राधिकरण (यूडीए) करेगा।

अगले तीन वर्षों में विकसित होगा, यह शहर

यूडीए अधिकारियों ने कहा कि नए शहर में अंडरग्राउंड सीवर सिस्टम और बिजली लाइनें भी अंडरग्राउंड होंगी।  यहां बारिश के पानी की निकासी के लिए अत्याधुनिक प्रणाली उपलब्ध होगी।  यूएसडीए ने इसके लिए सर्वे कर लिया है। अगले तीन वर्षों में यह नगर विकसित हो जाएगा।

2000 करोड़ रुपये की लागत से पूरा होगा, प्रोजेक्ट

राज्य सरकार ने सिंहस्थ क्षेत्र में अखाड़ों, साधु-संतों और महामंडलेश्वरों को स्थायी निर्माण की अनुमति देने के बाद नए व्यवस्थित शहर बसाने की योजना बनाई है।  यूडीए ने क्षेत्रीय और तकनीकी सर्वे पूरा कर लिया है।  यह प्रोजेक्ट करीब 2000 करोड़ रुपये की लागत से पूरा होगा।

Latest News

Featured

You May Like