Rajasthan : पाटन में मिट्टी ढहने से दब गए 10 मजदूर, 1 की मौत एक घायल

Rajasthan : राजस्थान मैं नीमकाथाना की तहसील पाटन में ग्राम पंचायत बिहार में जोहड़ खुदाई के दौरान मिट्टी खिसकने के कारण हुआ हादसा, यह जोड़ खुदाई कार्य घाटा वाला बालाजी के पास चल रहा है, खुदाई के दौरान मिट्टी देने से 10 मजदूर नीचे दब गए। 
 

Saral Kisan, Rajasthan : राजस्थान मैं नीमकाथाना की तहसील पाटन में ग्राम पंचायत बिहार में जोहड़ खुदाई के दौरान मिट्टी खिसकने के कारण हुआ हादसा, यह जोड़ खुदाई कार्य घाटा वाला बालाजी के पास चल रहा है, खुदाई के दौरान मिट्टी देने से 10 मजदूर नीचे दब गए, इस भयंकर हादसे में एक मजदूर की मौत भी हो गई, मनरेगा के कुछ मजदूरों ने बताया की जोहड़ खुदाई का काम करने के लिए रोज 60 से 65 मजदूर काम करने आते हैं, सुबह 6:00 बजे  जोहड़ पर खुदाई का काम शुरू किया गया था, इसके बाद दिन में धूप होने की वजह से मिट्टी के तिल के पास खड़े थे, अचानक मिट्टी देने के कारण उसमें गरीब 10 मजदूर दब गए, मिट्टी के देने से चारों तरफ हड़कंप मत गया और पास में काम करने वाले सभी मजदूर उनको निकालने के लिए भागे।

पूरी घटना की सूचना डाबला थानाधिकारी महेंद्र मीणा को दी गई। इसके बाद रामेश्वर मीणा और अन्य श्रमिकों के साथ बिना टाइम लगाए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरु किया।

थानाधिकारी महेंद्र कुमार मीणा ने बताया कि मनरेगा मजदूर के द्वारा फोन पर सूचना मिलते ही तुरंत मौके पर पहुंचे। इस घटना में पांच पुरुष और पांच महिलाएं दब गईं। जिनमें से 5 महिलाओं समेत कुल 8 मजदूरों को तुरंत बाहर निकाल लिया गया। 2 मजदूरों बुधराम यादव और फूलचंद यादव मिट्टी में दबे रह गए। मजदूरों व आसपास के लोगों की सहायता हाथों से व फावडे से मिट्टी हटाकर करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सभी घायलों को बाहर निकालने में कामयाबी मिली। गंभीर घायल फूलचंद को राजकीय रेफरल चिकित्सालय पाटन में भर्ती करवाया गया। जहां से उसे नीमकाथाना के लिए रेफर कर दिया गया। अन्य घायलों को राजकीय अस्पताल जीलो में भर्ती करवाया गया। जहां बुधराम यादव निवासी शिमली को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

राजकीय अस्पताल जीलो के चिकित्सा प्रभारी डॉक्टर मुकेश कुमार सैनी ने बताया कि हादसे में घायल आठ मनरेगा मजदूरों को भर्ती करवाया गया था। इनमें से एक श्रमिक बुधराम यादव पुत्र सांवल राम यादव की मौत हो जिसका पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। बाकी के घायलों को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है।