दुनिया में सबसे अधिक सोना किस देश के पास है, चलिए जानते है भारत का नंबर

Gold News : सोने जैसी महंगी धातु का जिक्र हम अक्सर सुनते रहते हैं। हाल ही में एक खबर आई थी, कि भारतीय रिजर्व बैंक ने यूके में रखे गोल्ड से 100 टन वापस मंगवा लिया है। ऐसे में हर किसी के मन में सवाल है कि आरबीआई के इस कदम के पीछे क्या वजह है।

 

Gold reserve in india : सोने जैसी महंगी धातु का जिक्र हम अक्सर सुनते रहते हैं। हाल ही में एक खबर आई थी, कि भारतीय रिजर्व बैंक ने यूके में रखे गोल्ड से 100 टन वापस मंगवा लिया है। ऐसे में हर किसी के मन में सवाल है कि आरबीआई के इस कदम के पीछे क्या वजह है। ऐसे में हमारे मन में सवाल उठता है कि आखिर किस देश के पास सबसे अधिक सोना है। 

आज हम आपको उन 10 देशों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके पास सबसे अधिक सोना है। 

नंबर वन पर अमेरिका आता है जिसके पास सबसे अधिक सोने का भंडार है। सोना रखने के मामले में अमेरिका सबसे ऊपर आता है जिसके पास लगभग 8133.46 टन सोना है। 

सोना रखने के मामले में दूसरे नंबर पर जर्मनी आता है जिसके पास करीबन 3352.31 टन सोना है। 

गोल्ड रिजर्वेशन के मामले में तीसरे नंबर पर इटली आता है जिसके पास करीबन 2451.81 टन सोना है। 

फ्रांस का इस लिस्ट में चौथा नंबर आता है। जिसके पास करीबन 2436.88 टन सोना है। 

पांचवा नंबर लिस्ट में रूस का आता है। जिसके पास करीबन 2332.74 टन सोना था। यूक्रेन से युद्ध के बाद रूस के गोल्ड रिजर्वेशन में कमी देखने को मिली है। 

लिस्ट में 6 नंबर चीन का आता है जिसके पास करीबन 2262.45 टन सोना है।  गोल्ड रिजर्वेशन के मामले में चीन में बढ़ोतरी देखी गई है। 

1040 टन सोने के साथ सातवां नंबर स्विट्जरलैंड का आता है। 

गोल्ड रिजर्वेशन में आठवां नंबर जापान का आता है जिसके पास 845.97 टन सोना है। 

भारत के पास 822 पॉइंट 9 टन सोना है। जो 9वें स्थान पर आता है। 

इस लिस्ट में दसवां नंबर नीदरलैंड का आता है। जिसके पास करीबन 612.45 टन सोना है।