Vastu Tips : कर्ज से पाना चाहते हो छुटकारा, तो अपनाए ये वास्तु उपाय

हम आज आपको कुछ वास्तु उपाय बताने जा रहे हैं जो आपको ऋण से छुटकारा दिलाने में मदद करेंगे. इन उपायों को अपनाने से आप जल्द ही ऋण से छुटकारा पा सकते हैं. आइए जानते हैं इनके बारे में विस्तार से.
 

Saral Kisan : आज वास्तु शास्त्र में कर्ज से बचने के वास्तु उपायों के बारे में जानिए। हम अक्सर कुछ परेशानियों के कारण कर्ज लेना पड़ता है। हम कर्ज ले लेते हैं, लेकिन उसे नहीं चुका पाते। कितनी भी कोशिश करो, हर बार कुछ भुगतान करना बाकी रहता है। यही कारण है कि आज हम आपको कर्ज के बोझ से कैसे बचें, बता रहे हैं।

कर्ज की किस्त चुकाने के लिये हमेशा मंगलवार का दिन चुनना चाहिए। इस दिन किसी का पैसा वापस लौटाने से कर्ज जल्दी उतर जाता है। घर के दक्षिण-पश्चिम हिस्से में बना वॉशरूम भी व्यक्ति पर कर्ज का बोझ बढ़ा सकता है। इसलिए घर की इस दिशा में वॉशरूम का निर्माण न करवाएं।

इसके अलावा घर या दुकान की उत्तर-पूर्व दिशा में कांच लगाना कर्ज से मुक्ति के लिये अच्छा माना जाता है, लेकिन कांच का फ्रेम लाल, सिन्दूरी या मैरून रंग का नहीं होना चाहिए। साथ ही कांच जितना हल्का तथा बड़े आकार का होगा, आपके लिये उतना ही लाभदायक होगा।

वास्तु शास्त्र में ये थी चर्चा कर्ज से छुटकारा पाने के वास्तु उपाय की। उम्मीद है आप इस वास्तु उपाय को अपनाकर अपने घर का वास्तु ठीक करेंगे और कर्ज से छुटकारा पाएंगे।

ये पढ़ें : Delhi Metro : 23 किमी. की नई मेट्रो लाइन पर बनाए जाएंगे 14 नए मेट्रो स्टेशन