उत्तर प्रदेश में यहां 10,500 हेक्टेयर में बसाया जाएगा नया शहर, मास्टर प्लान-2031 की तैयारी

UP News : इसके लिए मास्टर प्लान-2031 तैयार किया जा रहा है। नए शहर में औद्योगिक इकाइयों के साथ ट्रांसपोर्ट हब पर विशेष जोर दिया जाएगा।
 

Saral Kisan : यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) आगरा के पास नया शहर बसाएगा। इसके लिए मास्टर प्लान-2031 तैयार किया जा रहा है। नए शहर में औद्योगिक इकाइयों के साथ ट्रांसपोर्ट हब पर विशेष जोर दिया जाएगा। बढ़ते प्रदूषण की समस्या से निपटने के लिए 15 फीसदी भूमि ग्रीन बेल्ट के लिए आरक्षित की जाएगी। औद्योगिक विकास होने से आगरा और आसपास के निवासियों को रोजगार के लिए घर से ज्यादा दूर नहीं जाना पड़ेगा।

दिल्ली एनसीआर के शहरों में जनसंख्या के बढ़ते दबाव को देखते हुए यीडा ने आगरा के पास अधिसूचित क्षेत्र में 10,500 हेक्टेयर में नया शहर विकसित करने की तैयारी शुरू की है। नया शहर अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त होगा। तैयार किए जा रहे मास्टर प्लान-2031 में नए शहर की आबादी लगभग 11 लाख होने का आकलन किया गया है। इसी आबादी को ध्यान में रखकर मूलभूत सुविधाओं सहित अन्य योजनाएं तैयार की जाएंगी।

आगरा में पर्यटन की अच्छी संभावना को देखते हुए नए शहर के कुल क्षेत्रफल का 7 फीसदी हिस्सा टूरिज्म के लिए आरक्षित किया जाएगा। वहीं आगरा और आसपास के जिलों के निवासियों को रोजगार दिलाने के लिए नए शहर में औद्योगिक विकास पर सबसे ज्यादा फोकस रहेगा। शहर की 25 फीसदी जमीन इंडस्ट्री के लिए आरक्षित होगी। मास्टर प्लान से संबंधित प्रस्ताव 28 नवंबर को होने वाली बोर्ड बैठक में रखे जाएंगे।

नए शहर में किसके लिए कितनी जमीन

इंडस्ट्री - 25 फीसदी
आवासीय - 20 फीसदी
व्यावसायिक - 4 फीसदी
ट्रांसपोर्ट - 13 फीसदी
ग्रीन बेल्ट - 15 फीसदी
पर्यटन - 7 फीसदी
मिश्रित उपयोग - 7 फीसदी

आगरा के पास नया शहर बसाया जाएगा। इसके लिए मास्टर प्लान-2031 तैयार किया जा रहा है। नए शहर में सभी मूलभूत सुविधाओं के साथ उद्योग, ट्रांसपोर्ट और हरियाली पर विशेष जोर रहेगा।

ये पढ़ें : उत्तर प्रदेश में दुरुस्त होगी 2 हजार किमी. सड़कें, इस महीने में मिलेगी 3300 करोड़ के कार्यो को मंजूरी