उत्तर प्रदेश में देश का सबसे बड़ा रेल नेटवर्क, हजारों किमी लंबा रेलमार्ग और सबसे ज्यादा ट्रेनें

भारतीय रेलवे से सफर सस्ता और सुरक्षित होता है। जिससे यहां पर रोजाना लाखों लोग रेलवे से सफर करते है। देश में एक ऐसा भी राज्य है जो सबसे अधिक ट्रेनों का संचालन करता है। चलिए जानते हैं भारतीय रेलवे नेटवर्क में सबसे पहले नंबर पर कौन आता है।
 

Railway Knowledge: भारतीय रेलवे से यात्रा करने वाले यात्रियों और ट्रेनों की संख्या दुनिया भर में प्रसिद्ध है। भारतीय रेलवे से रोजाना करीबन ढ़ाई करोड़ लोग सफर करते हैं। रेलवे को देश की लाइफ लाइन कहा जाता है। दुनियाभर में भारतीय रेलवे चौथे नंबर पर आता है। जैसा कि हम जानते हैं भारत में ट्रेन से सफर करना काफी सुरक्षित और सस्ता पड़ता है।

भारतीय रेलवे से सफर सस्ता और सुरक्षित होता है। जिससे यहां पर रोजाना लाखों लोग रेलवे से सफर करते है। देश में एक ऐसा भी राज्य है जो सबसे अधिक ट्रेनों का संचालन करता है। चलिए जानते हैं भारतीय रेलवे नेटवर्क में सबसे पहले नंबर पर कौन आता है।

हजारों किलोमीटर लंबा रेलमार्ग 

उत्तर प्रदेश में भारत का सबसे बड़ा रेलवे नेटवर्क है। यह देश का सबसे ज्यादा घनत्व वाला 6वा राज्य है। लखनऊ का चारबाग रेलवे स्टेशन देश के सबसे व्यस्त रेलवे स्टेशनों में से आता है। उत्तर प्रदेश में रेलवे नेटवर्क 9077 किलोमीटर में फैला हुआ है। यहां से करीबन 300 ट्रेन रोजाना गुजरती है जो लोगों को देश के कोने-कोने में पहुंचाती है। स्टेशन पर 15 प्लेटफार्म बने हुए हैं जहां से करीबन 3.50 लाख लोग रोजाना सफर करते हैं। वहीं भारतीय रेल नेटवर्क में दूसरे नंबर पर राजस्थान आता है।

इस जमाने में बना था स्टेशन 

उत्तर प्रदेश का चारबाग रेलवे स्टेशन 1923 में बनकर तैयार हुआ था। इसका नक्शा ब्रिटिश आर्किटेक्चर जे एच द्वारा बनाया गया था। इसे बनाने में भारतीय इंजीनियर चौबे मुक्ता की मुख्य भूमिका रही। 1923 में स्टेशन को बनाने में करीबन 70 लाख रुपए का खर्चा आया था। स्टेशन के सामने एक बड़ा पार्क और स्टेशन में राजपूत मुगल और अवध वास्तु शिल्प कला बनी हुई है। यही नहीं कानपुर का स्टेशन भी सेंट्रल रेलवे का सबसे बिजी स्टेशन है। कानपुर रेलवे स्टेशन पर 10 प्लेटफार्म बने हुए हैं जहां से करीबन 280 गाड़ियां गुजरती है।