UP Top News : नेपाल से लेकर अयोध्या तक हाईअलर्ट, देश के अलग अलग हिस्सों से पहुंच रहे तोहफ़े, जानें उत्तर प्रदेश की टॉप खबरें

UP Top 10 News : अयोध्या में 22 जनवरी को जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भव्य राम मंदिर में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा का अनुष्ठान करेंगे। राम जन्मभूमि की चौबीसों घंटे अचूक सुरक्षा के लिए हाईटेक उपकरण लगाए गए हैं। नेपाल की जनकपुरी से राम लला के लिए 38 गाड़ियां भरकर तोहफे आए हैं। सुरक्षा के लिहाज से नेपाल से अयोध्या तक हाई अलर्ट है। अमेठी से अयोध्या जाने पर बैन लगा।
 

Saral Kisan, UP : अयोध्या में श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए नेपाल सीमा से लेकर अयोध्या तक कड़ा पहरा लगा दिया गया है। इंडो-नेपाल सीमा पर 24 घंटे कड़ाई से जांच पड़ताल के लिए पुलिस एवं सुरक्षा एजेंसियां सक्रिय हो गई है। अयोध्या निमंत्रण पर नेपाल के पूर्व राजा, राजनेता और कई मंदिरों के मठाधीशों को पहुंचने की जानकारी स्थानीय प्रशासन को मिली है। श्रीराम के ससुराल और जनक नन्दिनी मां जानकी के जन्मस्थान जनकपुर, नेपाल से श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा हेतु सोने चांदी के आभूषण, धनुष बाण, चांदी के बर्तन, मेवा, फल की ढेर सारी टोकरियां ट्रक से लदकर रात दो बजे अयोध्या पहुंच गई।

उत्तर प्रदेश की टॉप 10 खबरें

नेपाल सीमा से लेकर अयोध्या तक हाईअलर्ट जारी, जगह-जगह पर सुरक्षा एजेंसियों का कड़ा पहरा
अयोध्या में श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए नेपाल सीमा से लेकर अयोध्या तक कड़ा पहरा लगा दिया गया है। इंडो-नेपाल सीमा पर 24 घंटे कड़ाई से जांच पड़ताल के लिए पुलिस एवं सुरक्षा एजेंसियां सक्रिय हो गई है। अयोध्या निमंत्रण पर नेपाल के पूर्व राजा, राजनेता और कई मंदिरों के मठाधीशों को पहुंचने की जानकारी स्थानीय प्रशासन को मिली है।

माता जानकी के जन्मस्थान नेपाल से राम लला के लिए उपहार पहुंचे अयोध्या, 38 गाड़ियों में भरकर लाए 560 लोग
श्रीराम के ससुराल और जनक नन्दिनी मां जानकी के जन्मस्थान जनकपुर, नेपास से श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा हेतु सोने चांदी के आभूषण, धनुष बाण, चांदी के बर्तन, मेवा, फल की ढेर सारी टोकरियां ट्रक से लदकर रात दो बजे अयोध्या पहुंच गई। कारसेवक पुरम में विधि विधान से ट्रक का स्वागत किया गया। राम जी के लिए भार/नेग 38 गाड़ियों में भरकर 560 लोग लाए हैं। इस मंगल सामग्री को दोपहर 2 बजे भारत कल्याण भवन, अयोध्या में न्यास के महा सचिव  चंपत राय स्वीकार करेंगे।

राम मंदिर में एंट्री के कड़े नियम, इन चीजों पर लगेगी रोक
अयोध्या में 22 जनवरी को जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भव्य राम मंदिर में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा का अनुष्ठान करेंगे। राम जन्मभूमि की चौबीसों घंटे अचूक सुरक्षा के लिए हाईटेक उपकरण लगाए गए हैं। हाईटेक गैजेट्स से जन्मभूमि पथ की निगरानी होगी। यहीं नहीं राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के दिन सबको आने की इजाजत नहीं होगी। उस दिन सिर्फ उन लोगों को मंदिर क्षेत्र में आने दिया जाए जिनके पास राम मंदिर ट्रस्ट का निमंत्रण पत्र है। जिनके पास आमंत्रण कार्ड ना हो या  जिन्हें नहीं बुलाया गया हो, उन्हें अयोध्या में उस दिन प्रवेश नहीं करने की अनुमति नहीं होगी।

रामलला प्राण प्रतिष्ठा पर मंदिरों में होने वाले आयोजनों पर क्या बोलीं सांसद डिंपल यादव ? पढ़ें
सांसद डिंपल यादव ने शुक्रवार को मैनपुरी में अयोध्या में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम से पहले मंदिरों में होने वाले आयोजनों को लेकर कहा कि वे तो मन से भगवान राम के साथ हैं। पहले भी उन्होंने कहा है कि भगवान राम के आदर्श सभी को अपने जीवन में उतारने चाहिए। उन्हीं के मार्ग पर चलना होगा। जो राम-राम कह रहे हैं, उनसे पूछा जाए कि भगवान राम उनके आदर्श हैं या नहीं?

आंदोलन से जुड़े कारसेवक नहीं जा पाए अयोध्या तो जेल में बना डाला भव्य राम मंदिर, ऐसे लेकर पहुंचे थे हनुमान की मूर्ति
रामजन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र अयोध्या में 22 जनवरी को प्रभु श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा होगी। राममंदिर निर्माण के आंदोलन में शामिल रहे कारसेवकों का सपना हकीकत बन जाएगा। इसे लेकर उनका उत्साह आसमान पर है। 1990 के आंदोलन में भाग लेने वाले कारसेवकों को वह दिन याद आ रहा है जब पुलिस ने अयोध्या जाने से पहले गिरफ्तार कर सेंट्रल जेल में बंद कर दिया। कारसेवक मंदिर निर्माण को अयोध्या तो नहीं पहुंच पाए, लेकिन उन्होंने जेल में ही वीर बजरंगी की प्राण प्रतिष्ठा कर भजन कीर्तन शुरू कर दिया था।

मनकापुर-अयोध्या एक्सप्रेस हुई कैंसिल, कई ट्रेनों के बदले रास्ते, देखें शेड्यूल
बाराबंकी- अयोध्या कैण्ट- अकबरपुर- जफराबाद रेल खंड मार्ग दोहरीकरण की वजह से कई ट्रेनें निरस्त कर दी गई है। इसके अलावा कई ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित किया गया है। ये ट्रेने अयोध्या होकर नहीं जाएंगी, बल्कि परिवर्तित मार्ग से जाएंगी। उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी दीपक कुमार की ओर से जारी विज्ञप्ति के मुताबिक मनकापुर- अयोध्या कैण्ट एक्सप्रेस एवं मनकापुर- अयोध्या एक्सप्रेस आठ से 13 जनवरी तक निरस्त रहेगी।

उत्तर प्रदेश के इस जिले से अयोध्या जाने पर लगी पाबंदी, इन तीन दिनों के लिए प्रशासन का सख्त आदेश जारी
अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की तैयारी जोरों पर है। तैयारियों के साथ ही सुरक्षा के इंतजाम भी कड़े किए जा रहे हैं। अयोध्या में पहले ही लोगों को न जाने के लिए कहा गया है। प्रशासन ने पहले ही अपील करते हुए कहा था कि केवल निमंत्रण वाले ही प्राण प्रतिष्ठा के दौरान अयोध्या पहुंचे। इसके अलावा अन्य लोगों से प्राण प्रतिष्ठा के आस-पास अयोध्या न आने की अपील की जा रही है।

शादी से इनकार करने पर भाई ने चाकू से काटा अपनी बहन का गला, लड़की की हालत नाजुक
उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में शादी से इनकार करने पर एक युवक ने अपनी फुफेरी बहन (बुआ की लड़की) के गले में चाकू से प्रहार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) लक्ष्मी निवास मिश्रा ने बताया कि शहर कोतवाली क्षेत्र की डीएम कॉलोनी में अपने मामा के मकान में रहकर एलएलबी (कानून) की पढ़ाई कर रही 25 वर्षीय पीड़िता को उसके मामा के बेटे ज्ञान प्रकाश (26)  ने शुक्रवार शाम करीब छह बजे चाकू से गले में प्रहार कर घायल कर दिया।

झांसी में भीषण सड़क दुर्घटना, कोहरे में पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली, 3 की मौत
उत्तर प्रदेश में झांसी के मऊरानीपुर थानाक्षेत्र में टीकमगढ़ मार्ग पर कोहरे के बीच ट्रैक्टर -ट्रॉली के असंतुलित होकर पलट जाने से हुई दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ से कुछ लोग मऊरानीपुर मंडी में मूंगफली बेचने शुक्रवार को आए थे और रात को ट्रॉली पर सरिया लादकर वापस लौट रहे थे। देर रात कोहरे के बीच किसी कारण से ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई और तीन लोगों दब गए।

घर बैठे ऑनलाइन कमानें का मौका मिले तो सावधान, ऐसे शिकार बनाकर लाखों रुपये हड़प रहे शातिर चोर
ऑनलाइन घर बैठे कमाने का मौका मिले तो जरा सावधान हो जाएं। साइबर ठग यूट्यूब चैनल लाइक करने का काम देकर रुपये देते हैं लेकिन अगले ही चरण में बिट क्वाइन के नाम पर लाखों की ठगी का धंधा शुरू हो जाता है। इस बाद अल्लापुर के सौरभ पांडेय साइबर ठगी के शिकार हुए हैं। 15 लाख रुपये गंवा देने के बाद सौरभ ने साइबर थाने में साइबर क्राइम का मुकदमा दर्ज कराया है। अब पुलिस मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है।

ये पढ़ें : उत्तर प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं की मौज, विभाग घर-घर जाकर करेगा यह काम