MP में 615 करोड़ से इस नेशनल हाईवे का किया जाएगा सुधार, 2 राज्यों को फायदा
MP News : मध्य प्रदेश को केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने एक बार फिर सौगात दी है। राष्ट्रीय राजमार्ग-752G को सुधारने के लिए उन्हें 615.61 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं। इससे महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश के बीच अंतरराज्यीय संपर्क में सुधार होगा।
मध्य प्रदेश में राष्ट्रीय राजमार्ग-752G के सेंधवा से खेतिया (मध्य प्रदेश-महाराष्ट्र सीमा) खंड को पक्की सड़क के साथ दो लेन में बदलने और पुनर्वासित करने का प्रोजेक्ट स्वीकृत किया गया है, जिसका खर्च 615.61 करोड़ रुपए होगा। इस परियोजना का लक्ष्य महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश के बीच अंतर-राज्यीय संपर्क में सुधार करना है।
इन क्षेत्र का होगा, आर्थिक विकास
यह सड़क आगरा-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग-52 से सीधे जुड़ी हुई है, जो निवाड़ी, पानसेमल और खेतिया से इंदौर शहर (एमपी) की कनेक्टिविटी को बेहतर बनाएगा। यह परियोजना बड़वानी जिले के सेंधवा, निवाली, पानसेमल और खेतिया से गुजरेगी, जिससे सड़क क्षेत्र का आर्थिक विकास होगा।
पिछले वर्ष किया गया, इन परियोजनाओं को शामिल
पिछले वर्ष जनवरी में, मध्य प्रदेश को 24 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का ऐतिहासिक अनुदान मिला, जिनकी लागत 10 हजार 405 करोड़ रुपये थी। 8038 करोड़ रुपये की लागत से भोपाल में 15 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन हुआ है, जो 498 किलोमीटर लंबी हैं, जबकि 2,367 करोड़ रुपये की लागत से जबलपुर में 9 परियोजनाओं का उद्घाटन हुआ है, जो 226 किलोमीटर लंबी हैं। विभिन्न राज्य क्षेत्रों को कनेक्टिविटी देने वाली परियोजनाओं में एनएच-46 का छह-लेन विस्तार, एनएच-146बी का चार-लेन विस्तार और कई दो-लेन सड़क निर्माण कार्य शामिल हैं।