उत्तर प्रदेश के इस जिले का लिंक हाईवे होगा फोर लेन, इन इलाकों को मिलेगा तगड़ा फायदा 
 

UP News : उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे के मामले में देश में नंबर वन पर बना हुआ है। उत्तर प्रदेश में यातायात आधुनिक बनाने के लिए सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है। उत्तर प्रदेश के इस जिले में अब लिंक रोड को फोरलेन में तब्दील किया जाएगा। इस लिंक रोड को हाईवे में तब्दील करने के लिए लोक निर्माण विभाग के अधिकारी प्लान बना रहे हैं। 

 

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर शहर से गाजियाबाद कानपुर हाईवे पर हर दिन लाखों यात्री सफर तय करते हैं। इस लिंक रोड पर इतना ज्यादा यातायात दबाव होने के बाद भी इस हाईवे की चौड़ाई सिर्फ 7 मीटर है। इस हाईवे की चौड़ाई कम होने और यातायात दबाव ज्यादा होने की वजह वाहन चालकों को इस पर सफर करने में बड़ी परेशानी होती है। शहर के लोगों को इस परेशानी के चलते लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने इस पर सर्वे की कार्रवाई शुरू कर दी है। हाईवे की तरफ से शहर में एंट्री करने पर नगर की सौंदर्यकरण पर भी बुरा असर पड़ता है। 

देश में लोकसभा चुनाव होने के बाद फोरलेन हाईवे का प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा। नगर के इस हाइवे को फोर लाइन में तब्दील करने के लिए करीब 38 करोड रुपए की लागत आएगी। आचार संहिता खत्म होते ही शासन से इस पोलैंड हाईवे के लिए स्वीकृति और बजट की मांग की जाएगी। शासन की तरफ से स्वीकृति और बजट पास होने के बाद सड़क चौड़ीकरण का काम शुरू कर दिया जाएगा।

चालू नहीं हुआ बाईपास का निर्माण कार्य 

शहर में बिजली के खंभे ना हटाई जाने और पेड़ों की कटाई ना होने की वजह से सड़क चोरी करने का काम अधर में लटका हुआ है। शहर के मुख्य बाईपास को फोरलेन मैं तब्दील करने का काम भी अभी तक शुरू नहीं किया गया है। शहर में सेतु निगम की तरफ से काली नदी पर पुल निर्माण का कार्य शुरू कर दिया गया है। सड़क चौड़ीकरण का कार्य मिर्जापुर से दुबई गांव तक बड़ी तेजी से शुरू हो चुका है। सड़क चौड़ीकरण में ठेकेदार की तरफ से एक लेयर बिछाई जाएगी। इस मार्ग का जो भी काम बाकी बचेगा वह बारिश के मौसम के बाद किया जाएगा। सड़क को हाईवे में तब्दील होने के बाद वाहन चालकों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी। 

लिंक रोड को फोरलेन बनाने के लिए लोक निर्माण के अधिकारियों द्वारा प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। बता दें कि करीब डेढ़ किलोमीटर लंबी सड़क को फोरलेन में तब्दील करने के साथ-साथ दो नहरों पर पुल का निर्माण भी किया जाएगा।