उत्तर प्रदेश में ई-स्टाम्प में होंगे विशेष सिक्योरिटी फीचर्स, सीएम योगी बैठक में बड़ा फैसला

UP News : उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने ई-स्टाम्प को लेकर नया आदेश जारी किया है। उत्तर प्रदेश ई-स्टाम्प को ज्यादा सुरक्षित बनाने के लिए योगी सरकार बड़ा फैसला लिया हैं। प्रदेश में पंजीकरण विभाग ने  ई-स्टाम्प को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 

 

Uttar Pradesh News : उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने  ई-स्टाम्प को ज्यादा सुरक्षित बनाने के लिए बड़ा कदम उठाया है। राज्य में पंजीकरण विभाग ने इसको लेकर पूरी तैयारी कर रखी है। प्रदेश में शुरुआती तौर पर छोटी रकम की ई-स्टाम्प पर लोगों को सहूलियत दी जाएगी। प्रदेश में इस  ई-स्टाम्प आधार कार्ड के माध्यम से ऑनलाइन प्रमाणन के बाद इस आधार कार्ड धारक के द्वारा प्राधिकृत व्यक्ति के प्रयोग के लिए उपलब्ध होगा। प्रदेश की जनता को नकली ई-स्टाम्प से मुक्ति मिलेगी। विवाह की तरफ से ई-स्टाम्प के नए प्रारूप का डिजाइन भी तैयार किया जा चुका है। 

खास सिक्योरिटी फीचर होंगे उपलब्ध 

सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश के बाद अब फिलहाल ₹100 से कम के ई-स्टाम्प आपको लेकर यह प्रयोग किया जाएगा। नवीनतम रूपरेखा और ई-स्टाम्प को सुरक्षित रखने के लिए नवीनतम नौ विशेष सुरक्षा उपकरणों का उपयोग किया गया है। इसमें 1-डी बार कोड, स्टैटिक लाइन, एसडी अमाउंट, स्टैटिक एसडी अमाउंट, टेक्स्ट थ्रेड, एएसवाईएम सर्टिफिकेट आईडी, खरीददार का नाम, सिंगल लेयर लोगो, टेक्स्ट थ्रेड डेट, टेक्स्ट रिबन और बीजी का उपयोग किया गया है। इसके माध्यम जाली स्टाम्प बनाना असंभव हो जाएगा।

छोटे मूल्य के स्टाम्प का उपयोग अधिक

10 रुपये का स्टाम्प पेपर मुद्रण करना लगभग 16 रुपये का खर्च आता है। इसमें कानपुर स्टेशन से उसका परिवहन लागत भी शामिल है। तुलना में छोटे मूल्य के स्टाम्प का उपयोग अधिक होता है। विद्यालयों, महाविद्यालयों, सेवायोजनों, लोक शिकायतों और शपथ पत्रों में छोटे स्टाम्प पेपर का उपयोग किया जाता है। 2023-24 के आंकड़ों को देखें तो 100 रुपये से अधिक मूल्य के 47 लाख से अधिक ई-स्टाम्प और 2 करोड़ 56 लाख से अधिक ई-स्टाम्प पेपर जारी किये गये।

माना जाता है कि छोटे मूल्य के स्टाम्प पर आनुपातिक कमीशन कम होता है, इसलिए अक्सर शिकायतें मिलती हैं कि कुछ वेंडर कृत्रिम रूप से छोटे मूल्य के स्टाम्प की कमी बताकर कालाबाजारी करते हैं। अब छोटे बजट के सुरक्षित ई-स्टाम्प की उपलब्धता भी इस तरह की समस्याओं को दूर करेगी।