राजस्थान की भजनलाल सरकार ने विद्यार्थियों की कर दी मौज, इनको दिए जाएंगे मुफ़्त टेबलेट 
 

Rajsthan News : राजस्थान के विद्यार्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। राजस्थान की भजन लाल सरकार ने विद्यार्थियों के लिए बड़ी तैयारी कर रही है। 

 

Rajsthan Free Tablet Yojana Rajasthan 2024 : राजस्थान की सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले प्रबंध विद्यार्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। बता दे कि प्रदेश के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को भजनलाल सरकार टेबलेट वितरण करेगी। राजस्थान की भजन लाल सरकार 10वीं व 12वीं के मेधावी विद्यार्थियों को टैबलेट बाटेगी। 

टेबलेट वितरण की प्रणाली

लोकसभा चुनाव की आचार संहिता हटते ही विद्यार्थियों को टेबलेट वितरण की प्रणाली शुरू कर दी जाएगी। प्रदेश में लोकसभा की चुनाव आचार संहिता हटने के बाद 55 हजार 727 कक्षा 8 वीं, दसवीं और 12 वीं के मेधावी विद्यार्थियों को टेबलेट दिए जाएंगे। इस योजना के तहत अध्ययन करने वाले विद्यार्थी वर्ष 2021-22 और 2022-23 में पात्र होंगे। श्रीगंगानगर-अनूपगढ़ जिले में तीनों स्कूलों में 1394 विद्यार्थी इससे लाभान्वित होंगे।

पात्रता के लिए प्रमाण-पत्र

विद्यार्थी राजस्थान का मूल निवासी होना अनिवार्य है। 8वीं, 10वीं या 12वीं कक्षा में विद्यार्थियों को कम से कम 75% से अधिक अंक प्राप्त करने होंगे। विद्यार्थी को आधार कार्ड, बैंक खाता-पासबुक, आय का प्रमाण पत्र, मूल निवास का प्रमाण पत्र और जाति का प्रमाण पत्र होना चाहिए। इनके बिना टेबलेट नहीं मिलेंगे। प्रदेश सरकार आठवीं, दसवीं और बारहवीं बोर्ड की परीक्षाओं में 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को वरीयता के आधार पर टेबलेट देने जा रही है, जिसका उद्देश्य प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को डिजिटल दुनिया से जोड़ने और उन्हें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करना है।

जिले के विद्यार्थी - शैक्षिक सत्र 2021-22

कक्षा     विद्यार्थी संख्या
आठवीं     157
दसवीं     296
प्रवेशिका     02
12वीं कला     151
12वीं वाणिज्य    18 18
12वीं विज्ञान     68
12वीं वरिठ उपाध्याय     02
कुल     694

प्रदेश के पात्र विद्यार्थी

वर्ष     पात्र विद्यार्थी संख्या
2021-22     27861
2022-23    27866
कुल    55727

जिले के विद्यार्थी - शैक्षिक सत्र 2022-23

कक्षा     विद्यार्थी संख्या
आठवीं    154
दसवीं    255
प्रवेशिका    01
12वीं कला    191
12वीं वाणिज्य    21
12वीं विज्ञान    75
12वीं वरिठ उपाध्याय    03
कुल    700