Rajasthan : इस वर्ष बारिश नहीं, इसलिए तप रहा मई, 45 डिग्री से ऊपर रहा पारा

Rajasthan News : कोटा 9 साल में पहली बार मई में कोटा शहर में बारिश की एक भी बूंद नहीं गिरी। पिछली बार इस महीने में 50.6 मिमी बारिश हुई थी। इस बार बारिश नहीं होने से तापमान सामान्य से 4 डिग्री अधिक रहा है।
 

Kota Rajasthan News : कोटा 9 साल में पहली बार मई में कोटा शहर में बारिश की एक भी बूंद नहीं गिरी। पिछली बार इस महीने में 50.6 मिमी बारिश हुई थी। इस बार बारिश नहीं होने से तापमान सामान्य से 4 डिग्री अधिक रहा है। लू का दौर भी लंबा चला है। पिछले 13 दिन से तापमान 45 डिग्री से ऊपर चल रहा है। हालांकि बुधवार को अधिकतम तापमान में 1.9 डिग्री और न्यूनतम तापमान में 3 डिग्री की गिरावट आने से कुछ राहत मिली। 

दिन का तापमान 46.3 डिग्री और रात का तापमान 32.6 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि इससे पहले मंगलवार को अधिकतम तापमान 48.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 35.6 डिग्री दर्ज किया गया था। बुधवार को कुन्हाड़ी क्षेत्र में एयर गन से बारिश हुई।  एक बार बारिश होने पर 4-5 दिन तक गिरता है पारा 

बारिश लू को नियंत्रित करने में सहायक होती है। एक बार बारिश होने पर 4-5 दिन तक तापमान गिरता है। हवा में नमी होती है। इस बार बारिश नहीं होने से हवा में सूखापन है। पिछले सालों में रुक-रुक कर बारिश होती रही थी। 28 मई को कुछ जिलों में बारिश होने से आर्द्रता 42% बढ़ गई थी। तापमान में भी कमी आई थी।

विक्षोभ सक्रिय, बारिश भी संभव

मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार इससे पहले प्रदेश में तापमान सामान्य से 4 डिग्री अधिक होने पर चक्रवात बना था। यह किसका था। अब इसका असर धीरे-धीरे कम हो रहा है। इसकी जगह एक नया विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। जिसके चलते अगले 5 दिन तक बारिश और पारा 45 डिग्री से नीचे रहने की संभावना है।