Rajasthan Nagaur: इस साल मई का तीसरा सप्ताह 8 साल में सबसे गर्म, पारा 45.7 डिग्री अगले हफ्ते तक लू का अलर्ट
 

Rajasthan Nagaur : इस साल मई के तीसरे सप्ताह में पड़ रही भीषण गर्मी और उमस ने आठ साल का नया रिकॉर्ड बना दिया। पारा 46 डिग्री के करीब पहुंच गया। आठ साल में इस बार मई का तीसरा सप्ताह सबसे गर्म रहा है।
 
Saral Kisan, Rajasthan Nagaur : इस साल मई के तीसरे सप्ताह में पड़ रही भीषण गर्मी और उमस ने आठ साल का नया रिकॉर्ड बना दिया। पारा 46 डिग्री के करीब पहुंच गया। आठ साल में इस बार मई का तीसरा सप्ताह सबसे गर्म रहा है। पिछले सात साल से अधिकतम तापमान 3 से 5 डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा है। 17 और 18 मई दोनों दिन अधिकतम तापमान 45 डिग्री से ज्यादा दर्ज किया गया। मई में पड़ रही भीषण गर्मी के कारण इस बार जिले में रोजाना बिजली की खपत पिछले साल के मुकाबले 8.59 लाख यूनिट ज्यादा हुई है। दरअसल, सुबह की शुरुआत गर्म हवा के साथ हो रही है। जैसे-जैसे दिन चढ़ता है, मौसम तवे जैसा गर्म होने लगता है। दोपहर होते-होते शहर की सड़कों पर ट्रैफिक कम हो जाता है। यह दौर रात तक जारी रहता है।

हर दिन 1500 से 2 हजार मरीज लू लगने के कारण पहुंच रहे हैं हस्पताल

भीषण गर्मी और लू के चलते जेएलएन सहित जिले के उप-अस्पतालों, पीएचसी और सीएचसी में प्रतिदिन उल्टी, दस्त और लू के 1500 से 2 हजार मामले सामने आ रहे हैं।

देखिए 8 साल में 18 मई को कितनी गर्मी रही

साल 2024 मै अधिकतम पारा 45.07 डिग्री सेल्सियस रहा और न्यूनतम तापमान 29.0 डिग्री रहा

साल 2023 मै अधिकतम  तापमान 41.0 डिग्री सेल्सियस रहा और न्यूनतम 27.0 डिग्री रहा

साल 2022 मै अधिकतम पारा 41.8 डिग्री सेल्सियस रहा और न्यूनतम तापमान 29.0 डिग्री रहा

वर्ष 2021 में  पारा 38.0 डिग्री सेल्सियस ऊपर पहुँचा और 28.0 डिग्री नीचे रहा 

साल 2020 मै अधिकतम  तापमान 40.0 डिग्री सेल्सियस रहा और न्यूनतम तापमान 28.0 डिग्री रहा

साल 2019 मै अधिकतम  तापमान 42.3 डिग्री सेल्सियस रहा और न्यूनतम तापमान 28.0 डिग्री रहा

वर्ष 2018 में  पारा 40.5 डिग्री सेल्सियस ऊपर पहुँचा और 27.0 डिग्री नीचे रहा 

ऊपर दिए गए सभी आँकड़े मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार है