QS Best Student Cities 2025 : देश के ये 4 शहर पढ़ाई के लिए दुनिया के सबसे अच्छे 150 शहरों की लिस्ट में शामिल  
 

QS Best Student Cities 2025 : भारत के चार शहरों ने  क्यूएस बेस्ट स्टूडेंट सिटीज 2025 की टॉप 140 लिस्ट में जगह बनाई हैं. मंगलवार को क्यूएस बेस्ट स्टूडेंट सिटीज 2025 का 12वीं एडिशन लॉन्च हुआ हैं। 

 

India Best City For Students : देश के चार शहर इस साल स्टूडेंट के लिए बेस्ट शहरों की लिस्ट में जगह बना ली हैं. दिल्ली मुंबई बेंगलुरु और चेन्नई ने रैंकिंग 2025 मैं इन शहरों को टॉप 150 लिस्ट में शामिल किया है। राजधानी दिल्ली ने बेस्ट शहरों की टॉप 150 शहरों की लिस्ट में जगह बना ली हैं। दिल्ली ने इस रैंक लिस्ट में 21 पायदान की छलांग लगाते हुए 111 रैंक प्राप्त की है। दुनिया भर में स्टूडेंटों के लिए बेहतरीन शहरों की लिस्ट में बेंगलुरु ने 17 पायदान की छलांग लगाते हुए 130 स्थान प्राप्त किया है।

क्यूएस बेस्ट स्टूडेंट सिटीज 2025 का 12वां एडिशन मंगलवार को लॉन्च किया गया। इस सूची में दुनिया के बेस्ट 150 स्टडी डेस्टिनेशन्स की तुलना की जाती है। इस रैंकिंग में पहले स्थान पर लंदन है। यानी पढ़ाई के लिहाज से लंदन को दुनिया का बेस्ट शहर है। दूसरे स्थान पर टोक्यो और तीसरे पर सोल, चौथे पर म्यूनिख और पांचवें पर मेलबर्न है। 

इस सूची में देश के चार शहर दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु और चेन्नई शामिल हैं। 111वीं रैंक के साथ दिल्ली देश में पहले स्थान और 113वीं रैंक के साथ मुंबई दूसरे स्थान पर है। अफोर्डेबिलिटी रैंक में दिल्ली दूसरे स्थान पर रहा है। यानी छात्रों के लिए दिल्ली दूसरा सबसे किफायती शहर बन गया है। मुंबई से ज्यादा बेंगलुरु छात्रों के लिए किफायती है। अफोर्डेबिलिटी रैंक में बेंगलुरु 7वें, मुंबई 20वें और चेन्नई 29वें स्थान पर है। खास बात यह है कि भारतीय शहर दुनिया के टॉप-30 सबसे किफायती शहरों में शामिल हैं। वहीं एम्प्लॉयर एक्टिविटी के मामले में चारों शहरों ने टॉप-100 में जगह बनाई है।

ये रहा भारत के शहरों का प्रदर्शन 

शहर  2024 2023 अंतर  ओवरऑल
दिल्ली  111 132 21 55.3
मुंबई 113 118 5 54.8
बेंगलुरु 130 147 17 50.4
चेन्नई 140 151-160 14 47.8