पौधे गर्मी से नहीं बल्कि गर्म हवा से जलते हैं, किसान ने 4 हजार पपीते के पौधों पहनाया क्रॉप कवर

MP News : गर्मी अपने चरम पर है। शनिवार से नवतपा शुरू हो जाएगा। राजस्थान से आ रही शुष्क और हवा के कारण निमाड़ और भी अधिक गर्म हो जाएगा। भीषण गर्मी ने सभी को बेहाल कर दिया है। ग्राम बिलाली के कमल यादव और चेतन सोलंकी ने कड के खेत में पपीते के पौधे रोपे हैं।
 

Saral Kisan, MP News : गर्मी अपने चरम पर है। शनिवार से नवतपा शुरू हो जाएगा। राजस्थान से आ रही शुष्क और हवा के कारण निमाड़ और भी अधिक गर्म हो जाएगा। भीषण गर्मी ने सभी को बेहाल कर दिया है। ग्राम बिलाली के कमल यादव और चेतन सोलंकी ने कड के खेत में पपीते के पौधे रोपे हैं।

पौधों को 45 डिग्री से अधिक तापमान में जीवित रखने के लिए किसान ने उन पर फसल के आवरण पहना दिए हैं, ताकि पौधों को लू से बचाया जा सके। किसान सोलंकी ने बताया कि 4 एकड़ भूमि में करीब 4 हजार पपीते के पौधे लगाए हैं। उन्होंने बताया कि पौधे धूप तो सहन कर सकते थे, लेकिन हवा की तपिश के कारण वे मर रहे थे। उन्हें गर्मी से बचाने के लिए आवरण पहना दिया गया है।

गर्मी बढ़ने के साथ तापमान भी बढ़ रहा है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 45.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29.4 डिग्री दर्ज किया गया। तहसील कार्यालय स्थित मौसम विभाग के अनुसार यह इस सीजन का सबसे अधिक तापमान है। वर्ष 2021 में भी 25 मई को 45.2 डिग्री तापमान दर्ज किया गया था।

नवतपा में नहीं होगी बारिश, ऐसा ही रहेगा मौसम

मौसम वैज्ञानिक जीडी मिश्रा ने बताया कि नवतपा के दौरान निमाड़ क्षेत्र में मौसम ऐसा ही रहेगा। शुष्क हवा लोगों को परेशान करेगी। शनिवार से शुरू हो रहे नवतपा के दौरान भगवान सूर्य रोहणी नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। इस दौरान सूर्य की किरणें सीधे धरती पर पड़ेंगी। इसका असर न्यूनतम और अधिकतम तापमान पर दिखाई देगा। मौसम वैज्ञानिक मिश्रा ने बताया कि इस बार नवतपा में बारिश नहीं होगी। अगले एक सप्ताह तक मौसम ऐसा ही रहने की उम्मीद है। किसान कमल यादव ने बताया कि यदि नवतपा के दौरान बारिश नहीं हुई तो बेहतर मानसून की संभावना है।