उत्तर प्रदेश के लोगों की हुई बल्ले-बल्ले, अब लखनऊ से अयोध्या 90 मिनट में पहुंचेंगे

UP News : उत्तर प्रदेश के इन दो जिलों की दूरी अब मात्र 90 मिनट में पूरी हो सकेगी। फिलहाल अभी वंदे भारत ट्रेन को इन जिलों की दूरी तय करने में 2 घंटे का समय लगता है। 

 

Uttar Pradesh News : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से रामनगरी अयोध्या जाना आसान होने वाला है। रेल मार्ग से लाखों यात्री आवागमन करते हैं। अगर आप भी उत्तर प्रदेश की रामनगरी अयोध्या से राजधानी लखनऊ का सफर तय करना चाहते हैं तो आपके लिए महत्वपूर्ण खबर है। लखनऊ से अयोध्या का सफर मात्र 90 मिनट में पूरा कर लिया जाएगा। 

चलेंगी हाई स्पीड ट्रेन

उत्तर प्रदेश में रेलवे ट्रैकों की स्पीड बढाने पर युद्ध स्तर पर कार्य चालू है। आपको जल्द लखनऊ अयोध्या के बीच 130 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ने वाली ट्रेन नजर आने वाली है। इन दो जिलों के बीच का सफर पहले करीब 2 घंटे या 2:15 घंटे या 3 घंटे में पूरा होता था। 

मिशन रफ्तार के तहत बढ़ेगी ट्रैक की स्पीड लिमिट

उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल ने मिशन रफ्तार के माध्यम से प्रमुख रूटों की ट्रैक स्पीड बढ़ाने के लिए युद्ध स्तर पर काम चालू कर रखा है। बता दें कि लखनऊ से कानपुर के बीच ट्रैक स्पीड बढ़ाने का कार्य चालू है। इसी मिशन के तहत अयोध्या रेल खंड का दोहरीकरण और विद्युतीकरण का कार्य करवाया जा रहा है। इस 130 किलोमीटर लंबे रेलवे ट्रैक का कार्य अंतिम चरण में पहुंच चुका है।

गौरतलब है कि अयोध्या से लखनऊ के बीच अभी 24 से अधिक ट्रेन चलते हैं। वंदे भारत एक्सप्रेस भी इसका हिस्सा है। अब ट्रेनों की स्पीड बढ़ाने से प्रभु श्रीराम के दर्शन करने आने वालों की संख्या बढ़ेगी और लग्जरी ट्रेनों को भी पटरी पर उतारा जा सकेगा। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि लक्ष्य है कि लखनऊ से अयोध्या का सफर 90 मिनट में पूरा किया जाए। अभी वंदे भारत यह दूरी दो घंटे में तय करता है। अयोध्या में अन्य ट्रेनें सवा दो घंटे से 3 घंटे में पहुंचती हैं।