नई दिल्ली का रेलवे स्टेशन रहेगा 4 साल बंद, जानिए कहां से मिलेगी ट्रेन

रोजाना भारतीय रेलवे से करोड़ों लोग यात्रा करते हैं। राजधानी दिल्ली के रेलवे स्टेशन पर भी रोजाना लाखों लोगों की भीड़ लगी रहती हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक करीबन 6 लाख यात्री रोजाना नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से सफर करते हैं। दिल्ली रेलवे स्टेशन से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खबर आई है। बता दे कि यह रेलवे स्टेशन कुछ समय तक बंद रहने वाला है।
 

New delhi railway station redevelopment : भारतीय रेलवे यात्रा करने के लिए एक प्रमुख साधन है। रोजाना भारतीय रेलवे से करोड़ों लोग यात्रा करते हैं। राजधानी दिल्ली के रेलवे स्टेशन पर भी रोजाना लाखों लोगों की भीड़ लगी रहती हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक करीबन 6 लाख यात्री रोजाना नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से सफर करते हैं। दिल्ली रेलवे स्टेशन से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खबर आई है। बता दे कि यह रेलवे स्टेशन कुछ समय तक बंद रहने वाला है।

जानकारी के अनुसार बता दें कि दिल्ली रेलवे स्टेशन को हमेशा के लिए नहीं बंद किया जा रहा। रेलवे ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के पुनर्निर्माण के लिए इसे कुछ समय तक बंद रखने का फैसला किया है। रेलवे मंत्रालय द्वारा साल 2013 में देश के करीबन 1300 रेलवे स्टेशनों का पुनर्निर्माण करने का प्लान बनाया गया था। इसी प्लान के तहत नई दिल्ली के रेलवे स्टेशन को भी पुनर्निर्माण किया जाएगा।

शिफ्ट की जाएगी ट्रेन

पुनर्निर्माण के तहत नई दिल्ली के रेलवे स्टेशन को इस साल के अंत तक पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से रोजाना करीबन 300 ट्रेन चलती हैं। जिन्हे आसपास के रेलवे स्टेशन पर शिफ्ट किया जाएगा।

चार साल तक रह सकता है बंद

पुनर्निर्माण योजना के तहत दिल्ली के रेलवे स्टेशन का कायाकल्प किया जाएगा और इसे होने में लंबा समय लग सकता है। मिली जानकारी के अनुसार बता दें कि इस पुनर्निर्माण को अलग-अलग फेस में किया जाएगा। साल 2023 में आए रेलवे मंत्रालय के बजट के अनुसार नई दिल्ली रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास करीब 4 साल तक चल सकता है।

यहां से मिलेगी ट्रेन

दिल्ली के रेलवे स्टेशन का रीडेवलपमेंट स्टार्ट होने के बाद आपको सराय रोहिल्ला रेलवे स्टेशन से आपको पंजाब और हरियाणा जाने वाली ट्रेन मिलेगी। आनंद विहार रेलवे स्टेशन से पूर्व में जाने वाले यात्रियों को ट्रेन मिलेगी। हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से आपको राजस्थान महाराष्ट्र और गुजरात की ओर जाने वाली ट्रेन मिलेगी।