Mumbai-Goa Highway : शुरू होने की वाला है ये 555 किलोमीटर लंबा हाईवे, 14 शहरों को सीधा फायदा, 4 घंटे बचेगा समय

Mumbai Goa Highway : मुंबई से गोवा तक यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। 12 सालों के लंबे इंतजार के बाद अब जनता को बड़ी खुशखबरी मिलने वाली है। जल्द शुरू होगा मुंबई गोवा का 555 किलोमीटर लंबा फोरलेन हाईवे। 

 

Mumbai Goa Highway Open : मुंबई से गोवा तक का सफर अब बड़ा आसान होने वाला है। अब यात्रियों को कम दूरी के लिए ज्यादा समय खर्च नहीं करना पड़ेगा। मुंबई गोवा हाईवे का निर्माण कार्य 12 साल पहले शुरू हुआ था। लोग अब सुहाने सफर का आनंद लेते हुए मुंबई से गोवा तक पहुंचेंगे। मुंबई गोवा के बीच का हाईवे कई सालों से ठप पड़ा हुआ था। अब जल्द ही इस हाइवे को यातायात के लिए खोल दिया जाएगा। इस हाइवे के निर्माण कार्य में क्वालिटी को लेकर भी बीच-बीच में बहसबाजी का दौर भी देखने को मिल रहा है। 

उबड़ खाबड़ होने का कसा तंज 

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेवा के प्रमुख राज ठाकरे इस हाइवे को लेकर उबड़ खाबड़ होने का तंज कस चुके हैं। इस हाइवे के निर्माण कार्य में तमाम अटकलें के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने पनवेल इंदापुर तक 84 किलोमीटर के इस हाईवे का इसी वर्ष दिसंबर तक पूरा करने का लक्ष्य रखा है। महाराष्ट्र में मानसून की एंट्री के बाद यातायात को सुचारू रूप से जारी करने के लिए इस हिस्से में महत्वपूर्ण नए सावधानियां बरतने को कहा गया है। फिलहाल प्रदेश में प्री मानसून का दौर है तो इस हाईवे का निर्माण कार्य अभी चालू रहेगा। 

प्रदेश का सबसे बड़ा सड़क मार्ग

महाराष्ट्र में 700 किलोमीटर लंबा मुंबई से नागपुर का यह राजमार्ग प्रदेश का सबसे बड़ा सड़क मार्ग है। प्रदेश की आर्थिक व उन्नति में पूरा रोल निभाता है। जब इस हाइवे पर है यातायात पूरी तरह से खोल दिया जाएगा तो यह प्रदेश में यह क्रांति साबित होगा। मुंबई गोवा फोरलेन सड़क मार्ग के खुलने का अभी भी इंतजार किया जा रहा है। मुंबई गोवा हाईवे 2023 में गणपति उत्सव के लिए एक लाइन खोला गया था। अबकी बार गणपति प्रो साथ सितंबर को पड़ रहा है। ऐसे में सुनने को आया है कि क्या गणपति उत्सव को ध्यान में रखते हुए चक्कर मारने मुंबई गोवा राजमार्ग को खोला जा सकता है। 

फोरलेन का 99 में फीसदी काम पूरा

12 साल पहले 555 किलोमीटर लंबे मुंबई गोवा हाईवे का काम है शुरू हुआ था। मुंबई गोवा हाईवे मुंबई कोंकण और गोवा को आपस में जोड़ता है। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के अनुसार पनवेल से कासु तक अब तक 42 किलोमीटर तक के 99 में फीसदी काम पूरा कर लिया गया है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने इस फोरलेन हाईवे के निर्माण के लिए 4400 करोड रुपए खर्च करने का अनुबंध किया था। इससे परियोजना का काम 12 साल पहले 10 पैकेज में शुरू किया गया था। मौजूदा समय में 6 पैकेज का कार्य पूरा हो चुका है। बाकी बचा काम है इस फोरलेन हाईवे में पहाड़ों के बीच सुरंग बनाने  चल रहा है। हालांकि इस फोरलेन हाईवे का एक भाग शुरू कर दिया गया है। आने वाले एक-दो महीना यानी की 15 जुलाई तक यातायात के लिए दूसरा भाग खोले जाने की संभावना है। इसे फोरलेन हाईवे की एक पैकेज का कुछ भाग का काम दिसंबर तक पूरा कर लेने की संभावना है।

मुंबई से गोवा जाने में सिर्फ छह से आठ घंटे 

यदि हाईवे को समय पर खोला जाए तो मुंबई से गोवा जाने में सिर्फ छह से आठ घंटे का समय लगेगा। हालाँकि, मुंबई से गोवा का सफर 13 से 14 घंटे का लगता है। मुंबई-नागपुर समृद्धि राजमार्ग (Mumbai-Nagpur Samriddhi Highway) का काम पूरा हो गया है, और कासु से इंदापुर के शेष 42 किलोमीटर खंड को तेजी से पूरा किया जा रहा है। मुंबई-नागपुर समृद्धि Highway का 600 किमी का हिस्सा यातायात के लिए खुला था, लेकिन शेष 100 किमी पर काम अभी भी जारी है। निर्माण कंपनी का लक्ष्य है कि इसे 2024 के दिसंबर तक पूरा कर वाहनों को पूरी तरह से चलाने के लिए तैयार कर दिया जाएगा।