उत्तर प्रदेश में 20 जून तक दस्तक देगा मानसून, सबसे पहले इन जगहों पर आएगी बारिश

UP monsoon forecast: उत्तर प्रदेश में मानसून की दस्तक पर बड़ी अपडेट सामने आई हैं। IMD ने देश में मानसून की एंट्री पर बड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी हैं। देश में इस बार मानसून की एंट्री अबकी बार वक्त से पहले होगी। मानसून की समय से पहले आना ‘अल नीनो’ प्रणाली का कमजोर इस की वजह हैं। पढ़ें पूरी खबर 

 

UP Weather Update: देश में भीषण गर्मी का दौर जारी हैं। इस बार लोगों का गर्मी से बुरा हाल हैं। लेकिन इस बार देश में मानसून की एंट्री समय से पहले होने से जनता को गर्मी से राहत मिलेगी। IMD ने मानसून की दस्तक पर बड़ी अपडेट जारी की हैं। कानपुर के कृषि मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक इस बार कानपुर मंडल में इस बार मानसून 20 जून को एंट्री करेगा। मानसून की समय से पहले आना ‘अल नीनो’ प्रणाली का कमजोर इस की वजह हैं। अल नीनो का कमजोर होना इस बार अच्छे संकेत माने जा रहे हैं। हिंद महासागर में भी इस बार अच्छे मानसून के अच्छे संकेत हैं। डॉक्टर एसएन सुनील पांडे चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के नोडल अधिकारी है। 

कानपुर के कृषि मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर एसएन सुनील पांडे के मुताबिक इस बार मानसून झारखंड, गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ में 15 जून को दे सकता हैं। आपको बता दे की गुजरात के आंतरिक इलाकों से होते हुए MP के मध्य इलाकों में एंट्री लेगा। MP के मध्य भाग से होकर कानपुर मंडल के जिलों में दस्तक देने संभावना हैं। लेकिन बता दे की मानसून को लेकर अभी तक कोई निश्चित तारीख नहीं बताई गई है।

देश में किस रास्ते एंट्री लेगा मानसून

इस बार मानसून सबसे पहले अंडमान निकोबार एंट्री करेगा। अंडमान निकोबार के बाद मानसून की एंट्री केरल में होगी। अंडमान निकोबार में दस्तक के बाद छत्तीसगढ़, झारखंड, महाराष्ट्र, गुजरात, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, और बिहार में फैल जाता हैं। मौसम वैज्ञानिकों का इस बार मानसून को लेकर 10 से 11 जून को कोलकाता, 11 जून को मुंबई, 10 जून को चेन्नई और 30 जून को दिल्ली मानसून की एंट्री की आम तारीख है। बता दे की 25 जून तक, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और कश्मीर में मानसून आएगा। 8 जुलाई तक देश भर में मानसून का प्रभाव दिखाई देगा।