Monsoon : मानसून ने केरल में दी दस्तक, इन जिलों में बारिश, जानिए आपके यहां कब बरसेंगे बादल

Kerala Monsoon : केरल में मानसून पहुंच चुका है। भारतीय मौसम विभाग ने बताया कि आज या दोपहर में को मानसून आधिकारिक तौर पर केरल में पहुंच गया है। उन्होंने बताया कि आज पूर्वोत्तर भारत के कई हिस्सों में मानसून आगे बढ़ रहा है।

 

Monsoon 2024 Arrives : आज पश्चिम मानसून ने चक्रवात रमल के प्रभाव के चलते केरल तट और पूर्वोत्तर के कई हिस्सों में दस्तक दे दी है। मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि चक्रवात मानसून के बहाव को बंगाल की खाड़ी की ओर खींच लिया। इसी के चलते पूर्वोत्तर में समय से पहले मानसून पहुंच गई। 

आज दोपहर केरल के कई हिस्सों में मानसून की बारिश देखने को मिली। दक्षिणी पश्चिमी मानसून केरल में पहुंचने का आधिकारिक ऐलान x अकाउंट से भारतीय मौसम विभाग ने किया।  पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश के तट से बीते रविवार को चक्रवर्ती तूफान रेमल टकराया था। भारतीय मौसम विभाग ने बताया कि इसी वजह से मानसून केरल में समय पर पहुंच गया। आज दोपहर से मानसून पूर्वांतर के कई हिस्सों की ओर बढ़ रहा है। 

दिल्ली में भी आ सकती है बारिश 

भारतीय मौसम विभाग ने दिल्ली में हल्की बारिश होने और धूल भरी आंधी चलने का अनुमान लगाया मौसम विभाग ने बादल छाए रहने, लू चलने और आंधी के तेज हवाएं चल सकती है। तेज आंधी के साथ हल्की बारिश आ सकती है और मौसम में अचानक बदलाव भी देखने को मिला है। दिल्ली के कई हिस्सों में बूंदाबांदी हुई है। 

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, केरल में पिछले कुछ दिनों से भारी बारिश हो रही है, जिसके परिणामस्वरूप मई में अतिरिक्त बारिश हुई है। केरल में मानसून के आगमन की सामान्य तिथि 1 जून है, जबकि अरुणाचल प्रदेश, त्रिपुरा, नागालैंड, मेघालय, मिजोरम, मणिपुर और असम में यह तिथि 5 जून है।