Monsoon Latest Update : 24 घंटे के अंदर एंट्री लेगा मानसून, इन राज्यों की तपती धरती को मिलेगी राहत

मौसम विभाग ने गर्मी और लू की मारा झेल रहे कई राज्यों के लिए खुशखबरी दी है। मौसम विभाग की जानकारी आज यानी 30 मई को लू का असर कम होना शुरू हो जाएगा। आने वाले एक सप्ताह में पूर्वोत्तर के राज्य त्रिपुरा, मिजोरम, मणिपुर, नागालैंड, आसम और मेघालय में अच्छी बारिश होने का अनुमान है।
 

Monsoon 2024 : देश में गर्मी अपना प्रचंड रूप दिखा रही है। इससे आम जनजीवन काफी प्रभावित हुआ है। उत्तर भारत के दिल्ली, यूपी, राजस्थान और बिहार सहित अधिकतर राज्यों में गर्मी के साथ लू चल रही है। इन्हीं राज्यों के कई शहरों का पारा 50 डिग्री सेल्सियस तक जा चुका है। इसी तपतपाती गर्मी के बीच मौसम विभाग ने खुशखबरी दी है। भारतीय मौसम विभाग ने बताया कि आज मानसून केरल के तट से टकराएगा। केरल के बाद मानसून उत्तर पूर्वी राज्यों की ओर बढ़ने वाला है।

मौसम विभाग ने गर्मी और लू की मारा झेल रहे कई राज्यों के लिए खुशखबरी दी है। मौसम विभाग की जानकारी आज यानी 30 मई को लू का असर कम होना शुरू हो जाएगा। आने वाले एक सप्ताह में पूर्वोत्तर के राज्य त्रिपुरा, मिजोरम, मणिपुर, नागालैंड, आसम और मेघालय में अच्छी बारिश होने का अनुमान है। इसके साथ-साथ सिक्किम और बंगाल में मौसम बदलने वाला है। आने वाले 5 दिनों तक अच्छी बारिश का अनुमान लगाया जा रहा है।

मौसम विभाग की जानकारी अनुसार 31 मई से 2 जून बंगाल झारखंड, बिहार के साथ-साथ, उड़ीसा में भी शानदार बारिश का अनुमान है। उत्तर भारत के कई राज्यों हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू कश्मीर में भी मौसम करवट लेने वाला है। जैसा कि हम जानते हैं दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश सहित देश के कई राज्यों में पारा 50 डिग्री के पार चला गया है।