दिल्ली से पटना पहुंचने में लगेगा आधा समय, निर्माण कार्य में आई तेजी इस दिन से दौड़ेगी गाड़ियां
 

Ballia link expressway : उत्तर प्रदेश में बिहार के लोगों को इस एक्सप्रेसवे के बन जाने के बाद बहुत फायदा पहुंचाने वाला है। इस लिंक एक्सप्रेस के निर्माण में 5500 करोड रुपए की लागत राशि आने वाली है। यह एक्सप्रेस वे शुरू होने के बाद बलिया से बक्सर जाने का समय आधा घंटा हो जाएगा। 

 

Uttar Pradesh News : उत्तर प्रदेश में बिहार के लोगों को इस एक्सप्रेसवे के बन जाने के बाद बहुत फायदा पहुंचाने वाला है। इस लिंक एक्सप्रेस के निर्माण में 5500 करोड रुपए की लागत राशि आने वाली है। बलिया लिंक एक्सप्रेस वे बनने के बाद देश की राजधानी दिल्ली से बिहार के पटना पहुंचने का समय साल 2025 तक 16 घंटे से घटकर 12 घंटे रह जाएगा। इस एक्सप्रेसवे को बनाने का काम जोरों से चल रहा है। 

सड़क को एक्सप्रेसवे का रूप 

सड़क को एक्सप्रेसवे का आकार देने के लिए मिट्टी भरने और अंडरपास के पुलों को बनाने का काम जोर पकड़ रहा है। बताया जा रहा है कि साल 2025 तक इसका निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा। सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने बताया कि 27 फरवरी 2024 को इस लिंक एक्सप्रेसवे का काम शुरू किया गया था। 

पूर्वी यूपी के बलिया जिले में बनाई जा रहे इस लिंक एक्सप्रेस वे का काम पूरा होने के बाद यूपी बिहार के कई जिलों से पूर्वांचल के एक्सप्रेसवे पर चढ़ा जा सकेगा। यह एक्सप्रेस वे शुरू होने के बाद बलिया से बक्सर जाने का समय आधा घंटा हो जाएगा। उत्तर प्रदेश के लखनऊ से पटना चलकर जाने में अब 7 घंटे 40 मिनट का समय लग जाता है वहीं इस लिंक रोड के बनने के बाद यह समय 4 घंटे 30 मिनट रह जाएगा। 

दिल्ली से पटना 

इस लिंक एक्सप्रेस वे के तैयार होने के बाद दिल्ली से छपरा सिवान, वैशाली, मुजफ्फरनगर, समस्तीपुर जिले में जाना काफी आसान हो जाएगा। अभी इन जिलों के लोगों को दिल्ली जाने के लिए या तो मुज़फ़्फ़रनगर जाकर ईस्ट वेस्ट कॉरिडोर पर चढ़ना पड़ता है या फिर पटना जाकर कोईलवर से आरा बक्सर फोरलेन होते हुए हैं हेदरिया जाकर पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर चढ़ना पड़ता है। दूरी बढ़ जाने की वजह से दिल्ली पहुंचने में अधिक समय लगता है। लेकिन बलिया लिंक एक्सप्रेस वे बनने के बाद यह रास्ता काफी आसान हो जाएगा। 

बनेंगे 22 पुल और पुलिया 

बलिया लिंक एक्सप्रेस पेपर कल छोटे बड़े 22 पुल और पुलिया का निर्माण किया जाएगा। इस निर्माण कार्य में टॉस व सरयू नदी पर बनने वाले पूल भी शामिल किए गए हैं। इस ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का निर्माण कार्य तीन एजेंसियों द्वारा किया जा रहा है। जो अलग-अलग चार हिस्सों में किया जाएगा। इसके साथ-साथ बिहार के बक्सर में स्थित फोरलेन को बरौली बक्सर के बीच गंगा नदी पर नया पुल बनाकर फोरलेन लिंक से जोड़ा जाएगा।