उत्तर प्रदेश में घूमने का बना रहे हैं प्लान, तो  इन 4 जगह जाना न भूलें

Tourist spots in Uttar Pradesh : ये खबर आपके लिए है अगर आप भी नए साल पर बाहर जाना चाहते हैं। वास्तव में, आज की इस खबर में हम आपको उत्तर प्रदेश के चार स्थानों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां आप नए साल का जश्न मना सकते हैं। बता दें कि विदेशी भी घूमने आते हैं।
 
UP News : ये वर्ष खत्म होने में कुछ दिन शेष हैं। फिर नया साल 2024 में शुरू होगा। हर जगह नव वर्ष का उत्सव मनाया जाएगा। इसलिए लोगों को महीने के अंत में और जनवरी की शुरूआत में घूमना अच्छा लगता है। यदि आप भी दोस्तों, परिवार या प्रेमी से बातचीत करने की सोच रहे हैं तो इससे बेहतर अवसर नहीं मिलेगा। वास्तव में, इस बार नया साल वीकेंड पर है। यही कारण है कि आप यूपी के इन शीर्ष पांच पर्यटन स्थानों की खोज कर सकते हैं। विशेष बात यह है कि यहां आप कम बजट पर पूरा मजा लेंगे।

लखनऊ-

नवाबों का ये शहर टूरिस्टों का दिल खोलकर स्वागत करता है। आपको यहां नए साल पर घूमने में मजा आएगा। यहां के खूबसूरत इमारतें, फूलों से लहराते पार्क आपको आकर्षित करेंगे। अगर टूरिस्ट स्पॉट की बात करें तो छतर मंजिल, इमामबाड़ा, मोती महल, भूलभुलैया, लोहिया पार्क, अंबेडकर पार्क समेत कई प्लेस हैं। इसके अलावा लखनऊ में शॉपिंग के साथ आप यहां के लवाबदार खानों का भी जायका ले सकते हैं। दरअसल इस शहर को लेकर एक कहावत है कि लखनऊ में चिकन खाया भी जाता है और पहना भी जाता है।

झांसी-

अगर आप हिस्ट्री लवर हैं तो आपको झांसी बेहद पसंद आएगा। रानी लक्ष्मी बाई का ये शहर अपने राजसी अंदाज के लिए जाना जाता है। यहां इतिहास से जुड़े कई स्थल हैं जो इस शहर की खूबसूरती को बढ़ाता है। घूमने के लिहाज से यहां झांसी किला, म्यूजियम, संत जूड चर्च, रानी लक्ष्मी बाई का महल और बरुआ सागर समेत कई स्थल हैं। इसके आलावा आप झांसी के आसपास जिलों के भी खास पर्यटन स्थल को देख सकते हैं, जैसे ललितपुर का देवगढ़, दशावतार मंदिर,नरसिंह भगवान मंदिर, मुचकुंद की गुफा और तालबेहट का किला है।

वाराणसी-

कम बजट में घूमने में घूमने के लिए वाराणसी भी बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। यहां का काशी विश्वनाथ मंदिर, नमो घाट, रामनगर का किला, संकट मोचन मंदिर खास हैं। अस्सी घाट पर सुबह-शाम के समय भव्य गंगा आरती देख सकते हैं। इसके अलावा ऐतिहासिक स्थल में रूचि हैं तो कैंट से 13 किलोमीटर दूर सारनाथ है वहां जा सकते हैं। दरअसल सारनाथ भगवान बुद्ध के लिए जाना जाता है। उन्होंने अपना पहला उपदेश यहां दिया था। आज भी बौद्ध काल से जुड़े कई स्थल आपको सारनाथ में देखने को मिल जाएंगे।

नोएडा-

दिल्ली से सटा नोएडा अपने आप में बेहद खास है। ये शहर शैक्षिक और टेक्निक का हब है। ये शहर आपको कभी निराश नहीं करेगा। घूमने के लिहाज से यहां मॉल, क्लब, खूबसूरत पार्क समेत कई स्थल हैं। दोस्त या पार्टन के साथ घूमने का मन है तो आप नोएडा के वर्ल्ड ऑफ वंडर वाटर  पार्क, अंडबेकर पार्क और बोटॉनिकल पार्क, गार्डेन गलैरिया के क्लब जा सकते हैं। वहीं घूमने के साथ  के शॉपिंग करने का भी इरादा है तो डीएलफ मॉल, जीआईपी मॉल, अट्टा मार्केट, द ग्रैंड वेनिस मॉल और ब्रह्मपुत्र मार्केट जा सकते हैं।

ये पढ़ें : उत्तर प्रदेश के 29 जिलों में 5769 हेक्टेयर जमीन खरीदेगी सरकार, 8000 करोड़ होंगे खर्च