उत्तर प्रदेश के इन शहरों में पड़ रही सबसे अधिक गर्मी, रेड एलर्ट हुआ जारी

UP Weather : उत्तर प्रदेश की भीषण गर्मी लोगों पर कहर ढा रही है। उत्तर प्रदेश के सात शहरों में 27 मई को पारा 45 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया। कई शहरों में लू को देखते हुए मौसम विभाग का अलर्ट जारी है।
 

Uttar Pradesh News, UP Weather : उत्तर प्रदेश की भीषण गर्मी लोगों पर कहर ढा रही है। उत्तर प्रदेश के सात शहरों में 27 मई को पारा 45 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया। कई शहरों में लू को देखते हुए मौसम विभाग का अलर्ट जारी है। उत्तर प्रदेश का झांसी शहर राज्य का सबसे गर्म शहर रहा। भारतीय मौसम विभाग ने झांसी शहर में खासकर अलर्ट जारी किया है। झांसी शहर का अधिकतम तापमान 48.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

भारतीय मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार उरई, झांसी, अलीगढ़, आगरा, बुलंदशहर, हमीरपुर और कानपुर में सोमवार को अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया। इसके साथ-साथ उत्तर प्रदेश के कई और बड़े शहर भीषण गर्मी की चपेट में है। उत्तर प्रदेश का झांसी शहर 48.1 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ सबसे गर्म शहर रहा। वही सबसे कम गोरखपुर में 42.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

कहां रहा सबसे अधिक तापमान 

उत्तर प्रदेश के कई शहरों में तापमान में भारी बढ़ोतरी देखने को मिली। जिनमें से हरदोई 44.5 डिग्री सेल्सियस, उरई 46.2 डिग्री सेल्सियस, झांसी 48.1 डिग्री सेल्सियस, अलीगढ़ 44.8 डिग्रीसेल्सियस, आगरा 47.8 डिग्री सेल्सियस, बुलंदशहर 46 डिग्री सेल्सियस और हमीरपुर में 46.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। 

रेड अलर्ट किया गया जारी 

मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश के कई शहरों में हीटवेव के हालात बनते जा रहे हैं. इन शहरों में रात को भी गर्म हवाएं परेशान करने वाली है। अगले दो दिनों के लिए यूपी के कई शहरों में रेड अलर्ट जारी किया गयाहै। इनमें से आगरा, अलीगढ़, इटावा, फिरोजाबाद, गौतम बुध नगर, गाजियाबाद, जालौन, झांसी, ललितपुर, मथुरा समेत कई स्थानों पर आने वाले 48 घंटे के दौरान लू का अलर्ट जारी है।