Honey Tips: शहद खाने के मिलते हैं गजब के फायदे, डॉक्टर की नहीं होगी जरूरत

शहद एक आयुर्वेदिक औषधि है जो कई बीमारियों का एकमात्र प्रभावी उपचार है। शहद में मौजूद कई पोषक तत्त्व हमें कई बीमारियों से बचाते हैं। तो आइए जानते हैं कि हमारे शरीर को नियमित रूप से शहद खाने से क्या लाभ मिलता है..

 

Honey Benefits: आयुर्वेद में शहद को स्वास्थ्य का वरदान कहा जाता है। शहद के औषधीय गुण आपको कई गंभीर बीमारियों से बचा सकते हैं। यह स्वादिष्ट है और स्वस्थ भी है। शहद को सदियों से कई तरह की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को कम करने के लिए घरेलू उपचार के तौर पर उपयोग किया जाता है। इसमें कई पोषक तत्व हैं, जैसे जिंक, मैंगनीज, पोटैशियम, कॉपर और कैल्शियम। यह आपको वजन कम करने और कई बीमारियों को नियंत्रित करने में मदद कर सकता है। तो चलो जानते हैं, किन बीमारियों में शहद बहुत प्रभावी हो सकता है।

खांसी को कम करने में मददगार -

शहद में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो खांसी को शांत करने में मदद करता है। अगर आप लगातर खांसी से परेशान हैं, तो ऐसे में शहद आपकी मदद कर सकता है। एक चम्मच शहद में हल्दी और थोड़ा सा अदरक का रस मिलाकर दिन में तीन बार पिएं, इससे खांसी की समस्या दूर हो सकती है।

हृदय स्वास्थ्य में सुधार करता है -

एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर शहद दिल की सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। इसमें मौजूद प्रोपोलिस कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड के स्तर को बेहतर बनाने में मदद करता है, लेकिन अगर आपको हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या है, तो एक्सपर्ट से सलाह लेकर ही डाइट में शहद शामिल करें।

रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है -

शहद में एंटीऑक्सीडेंट और एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। जिससे आप कई तरह के संक्रमण और बीमारियों से बच सकते हैं।

पाचन तंत्र को स्वस्थ्य रखने में सहायक -

जिन लोगों को पाचन संबंधी समस्या है, उनके लिए शहद रामबाण है। पाचन को दुरुस्त रखने के लिए आप नाश्ता करने से पहले एक कप गर्म पानी में एक चम्मच शहद और नींबू का रस मिलाकर पी सकते हैं, इससे आपको फायदा मिल सकता है।

बेहतर नींद के लिए -

रात में अच्छी नींद के लिए आप शहद का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए बस एक गिलास गर्म दूध में एक चम्मच शहद मिलाएं और इसे पी लें। ऐसा करने से आपको सुकून भरी नींद आ सकती है।

वजन घटाने के लिए कारगर उपाय -

शहद मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करता है, जिससे वजन कम होने में मदद मिलती है। इसके अलावा यह भूख को भी कंट्रोल करता है, जिससे ज्यादा खाने से बच सकते हैं। अगर आप वजन कम करना चाहते हैं, तो रोजाना सुबह में एक गिलास गुनगुने पानी में शहद और नींबू का रस मिक्स करें और इसे खाली पेट पिएं। यह ड्रिंक वजन कंट्रोल करने में मददगार साबित हो सकता है।

स्किन को मुलायम बनाएं -

शहद एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है। यह एक नेचुरल मॉइस्चराइजर के रूप में काम करता है। आप इसे स्किन केयर रूटीन में जरूर शामिल करें, इसके इस्तेमाल से ड्राई स्किन की समस्या से राहत पा सकते हैं। आप रोजाना चेहरे पर शहद से मसाज करें और करीब 15 मिनट बाद पानी से धो लें। इसके अलावा आप इसका उपयोग घुटनों, फटे होंठों को मुलायम करने के लिए भी कर सकते हैं।

ये पढ़ें : उत्तर प्रदेश के अयोध्या से दिल्ली तक लगेंगे अब सिर्फ 75 मिनट, जनता की हुई मौज