Haryana : भिवानी से चरखी दादरी 31 किलोमीटर फोरलेन का होगा कायाकल्प, डलेगी तारकोल की नई लेयर

Haryana News : हरियाणा की इन दो जिलों की बीच के हाईवे को चकाचक किया जाएगा। इन जिलों के लोगों को 5 साल बाद बड़ी सौगात मिली है। लोगों को टूटे-फूटी सड़क से मिलेगी निजात। 

 

Haryana News in Hindi : हरियाणा की चरखी दादरी और भिवानी के बीच का 31 किलोमीटर के लंबे फोरलेन हाईवे का अब कायाकल्प किया जाएगा। 5 साल बाद इस हाईवे को चकाचक किया जाएगा। यह 31 किलोमीटर के लंबे फोरलेन हाईवे खस्ताहाल हो चुका था। इस हाइवे पर आने जाने वाले वाहन हिचकोले खाकर चलते थे। लेकिन अब 32.24 लाख इस 31 किलोमीटर लंबे भिवानी चरखी दादरी फोरलेन हाईवे को चकाचक करके गड्ढे मुक्त किया जाएगा। 

हाइवे को चकाचक

पंचकूला की एक कंपनी को इस हाइवे को चकाचक करने की जिम्मेदारी सौंप गई है। NHB Bhivani ने भी NHB 148-B के दायरे में आने वाले इस फोरलेन के रखरखाव और संचालन का वर्क ऑर्डर जारी किया है। पंचकूला की एक कंपनी को जल्द ही खस्ताहाल हो चुके फोरलेन की मरम्मत करनी होगी।

मरम्मत और रखरखाव करेगी कंपनी

पांच साल तक कंपनी ही मरम्मत और रखरखाव करेगी। साथ ही चरखी दादरी में भिवानी चौक पर सीसी पैटर्न पर एक सड़क भी बनाई जाएगी। 2019 में भिवानी से चरखी दादरी तक 31 किलोमीटर लंबी सड़क को फोरलेन किया गया था। यह एनएच 148बी मार्ग भिवानी और चरखी दादरी से नारनौल-महेंद्रगढ़ को जोड़ता है। फोरलेन बनाने के बाद इसकी मरम्मत नहीं की गई।

फोरलेन को मरम्मत 

भिवानी से चरखी दादरी तक एनएच 148बी के फोरलेन में कई स्थानों पर गहरे गड्ढे हैं। इससे वाहन भी तेज रफ्तार में हिचकोले खा रहे हैं। 2019 में शुरू होने के बाद फोरलेन को मरम्मत की जरूरत थी। ऐसे में एनएच-14बी, जो भिवानी के दायरे में आता है, भिवानी से चरखी दादरी तक दादरी मंडल में आता है। दादरी मंडल ने 31 किमी फोरलेन की मरम्मत का खाका बनाया। बजट मंजूर होने के बाद टेंडर कराए गए। मान बिल्डर्स पंचकूला अब इसका कार्य करेगा। निर्माण कंपनी ने भी वर्क ऑर्डर मिलने के बाद इसके पुनर्निर्माण की योजना बनाई है। जो जल्द ही शुरू हो जाएगा। फोरलेन के ज्यादा खस्ताहाल हिस्से पर पहले काम शुरू किया जाएगा।

पांच साल तक रखरखाव

NH भिवानी ने पंचकूला की कंपनी को वर्क ऑर्डर देने के साथ ही इस फोरलेन का रखरखाव पांच साल तक करने का भी आदेश दिया है। उस अवधि के दौरान, इसी कंपनी को फोरलेन की मरम्मत करनी होगी। ये संस्थाएं छह महीने से दो साल के दौरान मरम्मत कार्य जारी रख सकती हैं। 31 किलोमीटर लंबे फोरलेन में, कंपनी पुरानी सड़क पर तारकोल की एक नई लेयर बनाएगी। 

इसके अलावा, चरखी दादरी के भिवानी चौक पर, जहां भारी वाहनों की आवाजाही सबसे अधिक होती है, सड़क को सीसी पैटर्न पर तैयार करेगा ताकि पानी और वाहनों के दबाव की वजह से सड़क बार-बार खराब न हो। दरअसल, कलियाना पहाड़ से पत्थरों के ढुलाई वाहन ही दादरी के भिवानी चौक पर आते हैं। इनकी वजह से सड़क कुछ समय बाद खराब होती है।