सोने चांदी में फिर उछाल, राजस्थान की सराफा मार्केट का ताजा रेट

आज यानी कि बुधवार को चांदी का भाव 91240 पहुंचा है तो वही 18 कैरेट चांदी का भाव 90740 तक है। इसी बीच अगर 24 कैरेट सोने की बात की जाए तो 74,6000 वहीं 22 कैरेट सोने का भाव 72960 रुपए तक पहुंच गया है।
 

Sone chandi ke Bhav : सोने चांदी के भाव में लगातार बढ़ रही तेजी रुकने का नाम नहीं ले रही है। आज यानी कि बुधवार को सोने के भाव में 1000 तो चांदी के भाव में 1800 रुपए का उछाल देखने को मिला है। सोने चांदी की बढ़ रही कीमतों को देखकर हर किसी के होश ठिकाने नहीं है। राजस्थान के उदयपुर में सोने का भाव 74,000 प्रति 10 ग्राम तक पहुंच चुका है। दूसरी और चांदी 91000 रुपए प्रति किलो तक जा पहुंची है। बीते दिनों लोगों का सोने और चांदी में निवेश करने का रुझान देखने को मिला, जिससे बढ़ोतरी लगातार जारी है। बीते 6 महीने में करीबन ₹15000 की बढ़ोतरी हो चुकी है।

आज यानी कि बुधवार को चांदी का भाव 91240 पहुंचा है तो वही 18 कैरेट चांदी का भाव 90740 तक है। इसी बीच अगर 24 कैरेट सोने की बात की जाए तो 74,6000 वहीं 22 कैरेट सोने का भाव 72960 रुपए तक पहुंच गया है। बीते दिन यानी कि मंगलवार को चांदी के भाव की बात करें तो 89200 प्रति किलो थी। वहीं दूसरी और 24 कैरेट सोने की कीमत 73600 रुपए प्रति 10 ग्राम थी।

क्या है रेट बढ़ने की वजह

राजस्थान सराफा संख्या अध्यक्ष इंद्रजीत मेहता के अनुसार सोने और चांदी के भाव में हो रही बढ़ोतरी को अप्रत्याशित कहा जा सकता है। अंतर्राष्ट्रीय संकट के चलते आमतौर पर उतार चढ़ाव देखने को मिलता है। लेकिन बीते कुछ समय से लोग सोने में बहुत अधिक निवेश कर रहे हैं। आने वाले समय में भाव बढ़ने का अनुमान लगाया जा सकता है।

लोगों के लिए चिंता का विषय

एकदम से सोने चांदी के भाव में हो रही बढ़ोतरी आम ग्राहकों के लिए चिंता का विषय बन गई है। लोगों को सोना चांदी खरीदने के लिए काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है, क्योंकि यह उनके बजट से बाहर होता जा रहा है। बजट पर असर पढ़ने की वजह से लोग छोटी और कम वजन वाली चीज खरीद रहे हैं।