मध्य प्रदेश में फोरलेन को मिली मंजूरी, चौड़ी की जाएगी कई जिलों की सड़कें

Bhopal Vidisha Road : भोपाल-विदिशा राजमार्ग (SH-18) को दो लेन से चार लेन बनाया जाएगा। इसका निर्माण एमपीआरडीसी ने प्रस्तावित किया है। हाइब्रिड एनीयुटी मोड (HAM) पर निर्मित होगा। इस पर राज्यस्तरीय साधिकार समिति की बैठक में सहमति हुई। अब मंत्रि-परिषद से चार लेन का अनुमोदन मिलेगा।
 

MP News : मध्य प्रदेश में कई महत्वपूर्ण सड़कें चौड़ी की जा रही हैं। इसमें राजधानी भोपाल को दो अन्य जिलों से जोड़ने वाली एक सड़क भी है। विदिशा रोड भोपाल से बढ़ाई जा रही है। 44वीं राज्यस्तरीय साधिकार समिति की बैठक में, प्रदेश के मुख्य सचिव अनुराग जैन ने इसे चार लेन करने की अनुमति दी। यह पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप परियोजना का हिस्सा है।

मंत्रालय में हुई उच्च स्तरीय बैठक में, मुख्य सचिव ने इस परियोजना में पर्यटन को पीएम गतिशील पोर्टल में जोड़ने, बाईपास, सर्विस रोड और कर्क रेखा के पास पर्यटन की व्यवस्था करने को कहा।

भोपाल-विदिशा राजमार्ग (SH-18) को दो लेन से चार लेन बनाया जाएगा। इसका निर्माण एमपीआरडीसी ने प्रस्तावित किया है। हाइब्रिड एनीयुटी मोड (HAM) पर निर्मित होगा। इस पर राज्यस्तरीय साधिकार समिति की बैठक में सहमति हुई। अब मंत्रि-परिषद से चार लेन का अनुमोदन मिलेगा।

दो लेन सड़क को बनाया जाएगा, चार लेन

भोपाल से विदिशा वर्तमान में दो लेन की सड़क है। यह राज्य राजमार्ग 35.11 किमी है। राष्ट्रीय राजमार्ग SH-18 भोपाल के भानपुर के अयोध्या बाईपास से शुरू होकर NH-146 पर सांची-सलामतपुर जंक्शन पर समाप्त होता है। यह राजमार्ग भोपाल, रायसेन और विदिशा को जोड़ता है।

इस परियोजना की कुल लंबाई होगी, 44.80 किमी

यह सड़क भानपुर, चोपड़ाकला, सूखी सेवनियां, डोब, बालमपुर और भोपाल के उपनगरीय इलाकों से होकर दीवानगंज और सलामतपुर जैसे शहरों को जोड़ती है। नई चार लेन परियोजना की कुल लंबाई 44.80 किमी होगी, जिससे तीनों जिलों के लोगों को बहुत सुविधा होगी।