बाजार में मिल रहे नकली आम, हो जाएं सतर्क, इस तरह होगी पहचान 

Calcium Carbide Mango :गर्मी बढ़ते ही आम का सीजन पीक पर पहुंच जाता है। सुबह या शाम आप जैसे ही बाजार में सब्जी लेने के लिए निकलेंगे। आपको बहुत सी रेहड़ियों पर बड़े-बड़े और पीले सुंदर आम दिखाई देंगे। सब्जी के साथ आप हमेशा खरीद कर भी लाते हैं। 
 

Calcium Carbide Mango : गर्मी बढ़ते ही आम का सीजन पीक पर पहुंच जाता है। सुबह या शाम आप जैसे ही बाजार में सब्जी लेने के लिए निकलेंगे। आपको बहुत सी रेहड़ियों पर बड़े-बड़े और पीले सुंदर आम दिखाई देंगे। सब्जी के साथ आप हमेशा खरीद कर भी लाते हैं। 

लेकिन खरीदते समय क्या आपने कभी सोचा है कि यह सुंदर से दिखने वाले आम नकली भी हो सकते हैं। हाल ही में आए एक मामले के मुताबिक तमिलनाडु के खाद्य सुरक्षा विभाग ने एक गोदाम से करीबन 7.5 टन नकली आमों को सीज किया है। चलिए जानते हैं इन नकली आमों को किस तरह तैयार किया जाता है। 

नकली आम इस तरह के आम को बोला जाता है जो मशीनों द्वारा पकाए जाते हैं। यह आम पेड़ों से ही तोड़कर कार्यक्रम तरीके से पकाए जाते हैं, इसी वजह से इन्हें नकली आम बोला जाता है। इस तरह के आमों को पकाने के लिए कैल्शियम कार्बाइड का इस्तेमाल किया जाता है, जो सेहत के लिए काफी हानिकारक होता है। 

कैसे बनते हैं नकली आम 

पेड़ों से कच्चे आमों को तोड़ लिया जाता है। इनको थैले या बोरी में डालकर कैल्शियम कार्बाइड के बीच रख दिया जाता है। कैल्शियम कार्बाइड एक खास तरह का चूना पत्थर होता है। जो आसानी से आपको किसी भी हार्डवेयर की दुकान पर मिल जाएगा। 

कच्चे आमों को पकाने के लिए एक खास तरीके का प्रयोग किया जाता है। आम की टोकरी भर के इसके बीच में कैल्शियम कार्बाइड की पोटली बनाकर डाल दी जाती है। टोकरी को बोरी की सहायता से बंद कर दिया जाता है। आम को बिना हवा वाली जगह तीन-चार दिन तक रखा जाता है और खुलने के बाद आम पक चुके होते हैं।