दिल्ली की गर्मी के चलते केजरीवाल सरकार का बड़ा एक्शन, अस्पतालों को दिए खास आदेश 
 

Delhi Heat Wave : देश की राजधानी दिल्ली में तेज गर्मी से लोगों का बुरा हाल है। दिल्ली की जनता गर्मी से हाय तौबा कर रही है। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में भीषण लू चलने की चेतावनी जारी की गई है। दिल्ली की जनता को खास आदेश दिए गए हैं। 

 

Delhi News : दिल्ली में तेज गर्मी का दौर लगातार जारी है। दिल्ली तापमान अपने रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है। मौसम विभाग ने दिल्ली के लिए खास एडवाइजरी जारी किया है। लोगों को विदाई दी गई है कि जरूरी काम होने पर भी वह अपने घरों से निकले। मौसम विभाग की राजधानी दिल्ली में 29 मई तक लू चलने का अलर्ट जारी किया हैं। 

दिल्ली में 30 तारीख को लू के चलते ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है। मौसम की इस अनदेखी के चलते दिल्ली सरकार ने आम जनता के लिए बड़ा फैसला लिया है। दिल्ली सरकार ने हीट वेव की शिकार मरीजों के लिए अस्पताल में बेड आरक्षित कर दिए हैं।  दिल्ली में भयंकर गर्मी है। मौसम विभाग ने 29 मई तक दिल्ली में भारी लू की चेतावनी दी है। 30 मई को भीषण लू का ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है।

अस्पतालों में बेड आरक्षित

दिल्ली सरकार ने हीट-वेभ से पीड़ित मरीजों के लिए अस्पतालों में बेड आरक्षित कर दिए हैं। दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि राज्य के 26 अस्पताल हीटस्ट्रोक पीड़ितों के लिए दो-दो बेड आरक्षित रखेंगे। दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि हीटस्ट्रोक के शिकार मरीजों के लिए एलएनजेपी में पांच बेड आरक्षित रहेंगे। 30 मई तक दिल्लीवासियों को कोई राहत नहीं मिलेगी, मौसम विभाग का कहना है। दिल्लीवासी धूप और गर्मी से जीना मुश्किल हो गया है। 

दिल्ली में पिछले कुछ दिनों से अधिकतम तापमान 44 से 47 डिग्री सेल्सियस रहा है। दिल्ली में अभी चार दिन तक भारी गर्मी रहेगी, मौसम विज्ञान विभाग ने बताया। उस समय तापमान लगभग 46 डिग्री सेल्सियस रहेगा। यही नहीं, 25 किलोमीटर प्रति घंटे की हवाओं की रफ्तार देखी जा सकती है। दिल्ली के अधिकतर क्षेत्रों में भारी गर्मी है। कुछ स्थानों पर लू है।

दिल्ली में मौसम विभाग ने बताया कि आसमान साफ रहने और तेज हवाओं के साथ लू से लेकर भारी लू चलने की संभावना है। हालाँकि, मौसम विभाग ने दिल्लीवासियों को सप्ताह के अंत तक राहत मिलने की उम्मीद जताई है। 31 मई और पहली जून को IMD ने आंशिक बादल छाए रहने और बूंदाबांदी की चेतावनी दी है। इस दौरान हवा 25-35 किमी/घंटा की रफ्तार से चल सकती है। बच्चों और गंभीर बीमारी से पीड़ित व्यक्तियों को घर से बाहर नहीं निकलने की सलाह दी गई है।