दिल्ली मेट्रो के यात्रियों को मिलने वाली है खुशखबरी, 65.20 किलोमीटर में बनेंगे 42 स्टेशन 

Delhi Metro Phase 4 : दिल्ली मेट्रो से सफर करने वाले यात्रियों को खुशखबरी मिलने वाली है। दिल्ली मेट्रो अपने फेस 4 का पहला चरण 3 किलोमीटर खोलने जा रही है। इस खंड से यात्रा अगस्त से शुरू हो जाएगी।
 

Delhi Metro Phase 4 : दिल्ली मेट्रो से सफर करने वाले यात्रियों को खुशखबरी मिलने वाली है। दिल्ली मेट्रो अपने फेस 4 का पहला चरण 3 किलोमीटर खोलने जा रही है। इस खंड से यात्रा अगस्त से शुरू हो जाएगी। जनकपुरी से आरके आश्रम कॉरिडोर के बीच बने इस 3 किलोमीटर खंड में कुल दो स्टेशन बनाए गए हैं। इसे खोलने के लिए जल्द ही मेट्रो रेल सेफ्टी कमिश्नर को सुरक्षा जांच के लिए आवेदन किया जाएगा। 

दिल्ली मेट्रो के प्रवक्ता अनुज दयाल के अनुसार मेट्रो फेस 4 को जनकपुरी पश्चिम से आरके आश्रम मार्ग कॉरिडोर कल 28.9 किलोमीटर लंबा है। इस कॉरिडोर का एक खंड जनकपुरी पश्चिम से कृष्णा पार्क एक्सटेंशन तक खोलने की तैयारी की जा रही है. इस खंड का काम अंतिम चरण में चल रहा है। मेट्रो के रेल सेफ्टी कमिश्नर द्वारा अनुमति मिलते ही इसे परिचालन के लिए खोल दिया जाएगा। 

दिल्ली मेट्रो ने बताया कि फेस आर के सभी कॉरिडोर पर काम पूरा किया जाएगा। दिल्ली मेट्रो फेस 4 के 3 किलोमीटर लंबे भूमिगत सेक्शन को खोलने की तैयारी कर रहा है। जनकपुरी पश्चिम में एलिवेटेड बनाया जाएगा वहीं कृष्णा पार्क एक्सटेंशन भूमिगत होगा। फेस कर का यह खंड मैजेंटा लाइन का विस्तार लाइन है। इस लाइन पर कुल 22 स्टेशन बनाए जाएंगे। यह उत्तरी दिल्ली के रोहिणी प्रशांत विहार नॉर्थ रोहिणी कैंपस पीतमपुरा दीपाली चौक को पुरानी दिल्ली के सदर बाजार बालीमाराम, मटिया महल जैसे इलाकों से जोड़ेगा। 

2026 की मार्च तक होंगे तीन कॉरिडोर पूरे 

दिल्ली मेट्रो के फेस 4 में कुल तीन कॉरिडोर बनाए जा रहे हैं। जनकपुरी पश्चिम से आरके आश्रम के साथ-साथ मौजपुर से मजलिस पार्क कॉरिडोर जो करीबन 12.5 किलोमीटर लंबा है। इसका काम मार्च 2025 तक पूरा करने का टारगेट रखा गया है। एयरोसिटी से तुगलकाबाद तक का गलियारा 23.6 किलोमीटर लंबा है। जिसे मार्च 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।