MP के खरगोन समेत 4 जिलों में डिस्टर्बेंस से तूफानी हवाओं के साथ बरसेंगे बादल, जानें जिलेवार मौसम अपडेट
 

MP Weather: मध्य प्रदेश में मौसम के मिजाज ने अचानक करवट ली है। मध्य प्रदेश की जनता को में महीने में भीषण गर्मी से राहत मिली है। प्रदेश में मई माह में बारिश के साथ ठंडी हवाओं का दौर जारी है।  

 

Madhya pradesh latest weather news : मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज अचानक बदल सा गया है। प्रदेश के कई जिलों में बारिश हो रही है। कई जिलों में तो ओलावृष्टि भी हुई है। मध्य प्रदेश में मौसम के मिजाज ने अचानक करवट ली है। मध्य प्रदेश की जनता को मई महीने में भीषण गर्मी से राहत मिली है। प्रदेश में मई माह में बारिश के साथ ठंडी हवाओं का दौर जारी है।  मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज अचानक बदल सा गया है। प्रदेश के कई जिलों में बारिश हो रही है। कई जिलों में तो ओलावृष्टि भी हुई है। प्रदेश में पिछले 24 घंटों से बरसात का दौर शुरू हैं। मध्य प्रदेश के बड़वानी में सबसे ज्यादा बारिश हुई हैं। इस इलाके में 23 मिमी बारिश दर्ज की गई है। बात अगर पूर्वी मध्य प्रदेश के सिवनी की जाए तो यहा पर 12.6 मिमी बारिश हुई हैं। 

मध्य प्रदेश का दतिया जिला सबसे ज्यादा तप रहा हैं। दतिया जिला में तापमान 43.2 डिग्री के पास पहुँच गया हैं। मध्य प्रदेश के पूर्व में नरसिंहपुर का तापमान 42 डिग्री दर्ज किया गया है।  सेट्रफ लाइन साइक्लोनिक सर्कुलेशन की वजह से सेंट्रल इंडिया की तरफ आ रही हैं। प्रदेश में पश्चिमी बदलाव भी नजर आ रहा हैं। पश्चिमी बदलाव के चलते MP के मौसम का रुख बदल गया हैं। 

कहीं ओले, कहीं भीषण गर्मी 

मध्य प्रदेश के खरगोन समेत 4 जिलों में डिस्टर्बेंस की वजह से तूफानी हवाओं के साथ बादल बरसने का अलर्ट जारी हुआ हैं। मध्य प्रदेश के भोपाल, रायसेन, सांची, सागर, दमोह, राजगढ़, शाजापुर, सीहोर, छतरपुर, पन्ना, कटनी बिजली गिरने व ओलावृष्टि के चलते हल्के तूफान की काफी संभावनाएं बन रही हैं. इन इलाकों में 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाचलने का अनुमान हैं। अगर बात की जाए इंदौर, देवास, टीकमगढ़ और दमोह के साथ-साथ श्योपुर कलां,निवारी, ओरछा, खजुराहो, नरसिंगपुर, पूर्वी शिवपुरी, विदिशा, सतना, मैहर, सिवनी, नर्मदापुरम, पंचमढ़ी हल्की आंधी के साथ बिजली गिरने का अलर्ट भी हैं। मौसम का मिजाज रात के वक्त बालाघाट, जबलपुर, शहडोल, अनुपपुर, अमरकंटक, डिंडोरी और उमरिया जिले बदलने के काफी आसार भी हैं। 

इन जिलों में अलर्ट जारी

मध्य प्रदेश के दक्षिण-पश्चिमी भाग में सबसे अधिक डिस्टर्बेंस है। बता दे की रतलाम, खंडवा, खरगोन, धार, झाबुआ और खंडवा में आंधी तूफान और भारी बरसात की चेतावनी दी गई है। इन स्थानों पर ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया गया है। केंद्रीय और उत्तरी क्षेत्रों में भी आंधी तूफान की चेतावनी दी गई है। इन क्षेत्रों में यलो अलर्ट जारी है।