लखनऊ में खाने के सबसे सस्ते होटल, स्वाद ऐसा की 5 सितारा होटल भी लगेगा फीका

UP News : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ को लोग नवाबों का शहर कहते हैं। यूपी की राजधानी को लोग काफी महंगा शहर बताते हैं। लेकिन क्या आपको पूरी सच्चाई पता है। लखनऊ में भी कुछ होटल ऐसे भी हैं जो आपके लिए पॉकेट फ्रेंडली होंगे। यहां आप कम बजट में फाइव स्टार होटल का मजा ले सकते हैं। 

 

Uttar Pradesh News : उत्तर प्रदेश के लखनऊ शहर को लोग काफी ज्यादा महंगा शहर मानते हैं। जब भी कहीं लोगों को घूमने जाना हो अगर उनको सस्ता खाना वह भी फाइव स्टार जैसा मिल जाए तो उनकी तो मौज बन जाती है। उत्तर प्रदेश का लखनऊ शहर जितना लोग मानते हैं उतना महंगा भी नहीं है। आपको राजधानी लखनऊ में विश्वविद्यालय के पास करीब दोपहर 1:00 और गोमती नगर मनोज पांडे चौराहा पर लगभग दोपहर 12:00 बजे से मात्र ₹10 में भरपुर और स्वादिष्ट खाना आपको मिलता है।

गोमती नगर विभूति खंड में एक कर रेस्टोरेंट ओय काका है। 30 से 60 रुपए के बीच आपको यहां पनीर, बिरयानी, चावल, रोटी, सलाद और रायता से लेकर सब कुछ मिलेगा। इसका स्वाद भी बहुत लाजवाब है। रेलवे स्टेशन चारबाग के पास एक रेवड़ी वाली गली में शर्मा भोजनालय है। यहां भी आप सभी खाने की वैरायटी पाएंगे। यह खाना पूरी तरह से शाकाहारी है। चाय भी मिलेगी। 10 रुपए से सभी चीजों की कीमत शुरू होती है और 100 रुपए से अधिक होती है।

आप अलीगंज में दा येलो हाउस रोबोटिक रेस्टोरेंट में सस्ता और अच्छा खाना खा सकते हैं। यहाँ भारतीय, चाइनीज और मध्यम खाना भी मिलेगा। यहाँ सेल्फी पॉइंट्स भी हैं। आप लखनऊ के नरही में चिल्ली एंड गार्लिक रेस्टोरेंट भी जा सकते हैं, जहां आप सभी तरह का पराठा और मुंबई का खाना मिलेगा। यहां का स्वाद बहुत लजीज है और इसकी कीमत 40 से 200 रुपए तक है।