Bride : टमाटर, प्याज की तरह यहां लगता है दुल्हनों का बाजार, पैसों में मिल जाती है बीवी

 

Saral Kisan News (नई दिल्ली)। बुल्गारिया एक ऐसा देश है जहां दुल्हनों का बाजार(bride's market) लगता है, यहां आकर लड़के के घरवाले अपने लिए लड़की चुनते हैं और फिर खरीदने के बाद उसे अपने घर बहु बनाकर ले जाते हैं। जानिए आखिर क्या है ये। 

आजतक आपने मार्केट में केवल कपड़ों, सब्जियों, जूतों जैसी चीजों का बाजार देखा होगा, लेकिन कभी आपने दुल्हन की मंडी देखी है? जी हां, सुनकर ही हैरान रह गए होंगे लेकिन बता दें दुनिया की एक ऐसी अनोखी जगह है जहां महिलाएं प्याज-टमाटर की तरह बिकती हैं। बुल्गारिया में एक ऐसी जगह है, जहां दुल्हन को बेचा जाता है और मर्द भी इन्हें खरीदकर अपनी पत्नी बना ले जाते हैं। 

बुल्गारिया में एक मंडी लगती है, जहां दुल्हन बिकती है, इस जगह का स्तारा जागोर जहां लोग लड़कियों को खरीदकर अपनी दुल्हन बना ले जाते हैं। बता दें, पुरुष यहां अपने परिवार के साथ आते हैं और अपने लिए लड़की चुनकर ले जाते हैं।

जो लड़की लड़के को पसंद करती है, उसका फिर मोल-भाव होता है, फिर जब लड़की के घरवाले दिए दाम से खुश हो जाते हैं, तब उस कीमत में लड़की को लड़के के घरवालों को दे दिया जाता है। फिर लड़का लड़की को घर ले आता है और उसे पत्नी दर्जा मिल जाता है।

दुल्हन का ये बाजार गरीब लड़कियों के लिए लगता है। जो लड़की वाले अपनी बेटी की शादी खर्चे की वजह से नहीं करवा पाते, वो इस मंडी में अपनी बेटी को ले जाते हैं। इसके बाद लड़के वाले लड़की को छांटकर ले जाते हैं।

बता दें, ये प्रथा सालों से बुल्गारिया में चली आ रही है, इस बाजार को लगाने के लिए सरकार भी इजाजत (Government also allowed)देती है। बाजार में लड़कियों की कीमत अलग-अलग तय की जाती है।

लड़की को घर ले जाने से पहले भी कई नियम हैं, लड़की कुंवारी होनी चाहिए तभी उसकी कीमत ज्यादा लगेगी। वहीं मार्किट में कलाइदझी समुदाय के लोग ही अपनी बेटी यहां लाते हैं, साथ ही परिवार गरीब होना चाहिए। आर्थिक रूप से मजबूत नहीं बेच सकते। साथ ही खरीदी गई लड़की को बहु का दर्जा देना जरूरी है।

ये पढ़ें : Delhi की इस मार्केट में मिलते हैं सबसे सस्ते Laptop व मोबाइल, 5 हजार में करें खरीदारी