बाड़मेर में 46.5 डिग्री और धौलपुर में 46.4 डिग्री पहुंचा, लेकिन भीलवाड़ा में बारिश

Mausam Update : सीजन की गर्मी अपने चरम पर पहुंच गई रोज बढ़ रहा तापमान, भीषण गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है। सीजन में पहली बार प्रदेश के 5 शहरों में एक साथ दिन का तापमान 46 डिग्री सेल्सियस से ऊपर चला गया।
 

Saral Kisan, Mausam Update : सीजन की गर्मी अपने चरम पर पहुंच गई रोज बढ़ रहा तापमान, भीषण गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है। सीजन में पहली बार प्रदेश के 5 शहरों में एक साथ दिन का तापमान 46 डिग्री सेल्सियस से ऊपर चला गया। शुक्रवार इस सीजन का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया। है। बाड़मेर में 46.5 डिग्री, धौलपुर में 46.4 डिग्री, फतेहपुर में 46.3 डिग्री, जालौर में 46.2 डिग्री और फलौदी में पारा 46.0 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। भीलवाड़ा, उदयपुर, जोधपुर और हनुमानगढ़ में तेज आंधी के साथ बारिश हुई। नागौर में भी बारिश हुई। इसके अलावा अन्य शहरों में भी दिनभर गर्म हवाओं के कारण जनजीवन प्रभावित रहा।

हीट वेव चार जिलों में ऑरेंज अलर्ट, 14 में येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने अगले तीन दिन प्रदेश में भीषण गर्मी का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान अधिकतम तापमान 48 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। अगले तीन दिन तीन से चार जिलों में हीट वेव और 14 जिलों में येलो अलर्ट है। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि अगले दो-तीन दिन में पारा सामान्य से 3 डिग्री तक ऊपर जा सकता है।

मई के आखिरी सप्ताह में और भी भीषण गर्मी पड़ेगी

मार्च-अप्रैल में तापमान सामान्य से कम रहने के बाद मई में गर्मी ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। इस महीने हीटवेव का दूसरा दौर शुरू हो गया है। मई के आखिरी सप्ताह में भीषण गर्मी पड़ने की संभावना है। इस दौरान कई शहरों में दिन और रात का तापमान सामान्य से 3 से 4 डिग्री सेल्सियस ऊपर रहने का अनुमान है।

10 शहर  तापमान 45 डिग्री से ऊपर

बाड़मेर में तापमान 46.5 डिग्री
धौलपुर में तापमान 46.4 डिग्री
फतेहपुर में तापमान 46.3 डिग्री 
जालौर में तापमान 46.2 डिग्री
फलौदी में तापमान 46.0 डिग्री
पिलानी मे तापमान 45.9 डिग्री  
जैसलमेर मे तापमान 45.8 डिग्री
चूरू मे तापमान   45.7 डिग्री
वनस्थली मे तापमान 45.8 डिग्री
जोधपुर मे तापमान 45.5 डिग्री
नागौर मे तापमान 45.0 डिग्री

राजधानी में दिन का तापमान गिरावट आई, लेकिन रात सबसे गर्म रही

राजस्थान कि राजधानी में दिनभर हल्के बादल छाए रहे।  हवाएं चलने से दिन के तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम पारा 44 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। न्यूनतम तापमान 30.1 डिग्री पर पहुंच गया। राजधानी में रात का तापमान बाड़मेर के बाद सबसे अधिक रहा। दोपहर तक तेज धूप रही, लेकिन दोपहर बाद हल्के बादल छा गए। अगले दो-तीन दिन तक लू का प्रकोप जारी रहेगा तापमान और बढ़कर 45.0 तक पहुंचने की संभावना।