उत्तर प्रदेश में 2 शहरों के बीच 80 किलोमीटर हाईवे बनेगा चकाचक, नहीं आएगी रफ्तार में रुकावट

UP News : असम हाईवे उत्तर प्रदेश से होकर गुजरता है। इसे हाईवे की हालत इतनी बदहाल हो गई हैं कि यहां पर वाहन हिचकोले खाकर चलते हैं। उत्तर प्रदेश में 80 किलोमीटर के हाईवे को चकाचक किया जाएगा। इस हाईवे नवीनीकरण के बाद यातायात संबंधी सभी समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। 

 

Uttar Pradesh News : असम हाईवे पूरी तरह से बदहाल हो चुका है। टूटे-फूटे हाईवे पर हिचकोले खाने वाले वाहनों को अब जल्द निजात मिलने वाली है। असम से बस्ती हाईवे पूरी तरह से बदहाल हो चुका है। उत्तर प्रदेश में पीलीभीत से खुटार तक 80 किलोमीटर के इस इसी का नवीनीकरण कराया जाएगा। इससे हाइवे पर गड्ढे हो जाने के कारण वाहनों को सफर करने में बड़ी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। 

हाईवे के गढ़ों की मरम्मत के लिए साल में दो बार पैचवर्क किया जाता है। लेकिन कुछ दिनों के बाद ही मरम्मत की सड़क टूट जाती हैं। अब इस हाइवे के नवीनीकरण के लिए लगभग 42 करोड रुपए बजट जारी हुआ हैं। जल्द ही इस हाईवे का नवीनीकरण का कार्य पूरा कर लिया जाएगा। 

भेजा गया प्रस्ताव 

एनएच इस हाईवे के नवीनीकरण और मरमत के लिए प्रस्ताव बनाकर प्रशासन को भेज दिया गया है। देश में चुनाव से पहले इस प्रस्ताव को शासन ने मंजूर कर लिया था। इस हाइवे के नवीनीकरण में 42 करोड रुपए की लागत आएगी। इसके बाद इसकी टेंडर प्रक्रिया भी चालू की गई थी। लेकिन आचार संहिता लागू हो जाने से इसका काम रुक गया था। अब इसे हाईवे के नवीनीकरण और मरम्मत प्रक्रिया में तेजी आने वाली है। 

उत्तर प्रदेश में 80 किलोमीटर हाईवे का होगा नवीनीकरण

शासन असम हाईवे का पीलीभीत से खुटार तक लगभग 80 किलोमीटर का हिस्सा नवीनीकरण करेगा। बरेली में यह हाईवे केवल खुटार तक जाता है। हाईवे नवीनीकरण के बाद लोगों को राहत मिलने वाली हैं। पीलीभीत-पूरनपुर मध्य हाईवे पर कई पुल हैं। इसमें हरदोई ब्रांच नहर पर एक अतिरिक्त पुल बनाया जा रहा है। अन्य पुलों भी खराब हैं। गजरौला में माला नदी पर बनाए गए पुल के गर्डर उभरे हुए हैं। वाहनों को ठोकर लगती है।