7th Pay Commission : केंद्रीय कर्मचारियों के लिए जरूरी सूचना, बेसिक सैलरी में मर्ज होगा डीए, जानिये सेलरी पर कितना पड़ेगा असर

DA, Basic salary merge Update : केंद्रीय कर्मचारियों में सातवें वेतन आयोग से पहले पांचवें और छठे वेतन आयोग के बारे में भी मतभेद रहे हैं। पांचवें और छठे वेतन आयोग में महंगाई भत्ता पचास प्रतिशत किया गया था। केंद्रीय मंत्री ने हाल ही में कहा कि DA को बैसिक सैलरी में मर्ज करने की चर्चा चल रही है। लेकिन सरकार ने अभी तक इस पर कोई निर्णय नहीं लिया है।
 

7th Pay Commission : पिछले दिनों में, सरकार ने देश भर के केंद्रीय कर्मचारियों को डीए बढ़ोतरी की पेशकश की है। यह भी दीपावली से पहले घोषित किया गया था। सरकार ने डीए में 3% की बढ़ोतरी की थी। यही कारण है कि कर्मचारियों में अस्पष्टता है कि सरकार अब बढ़ाए गए डीए को बैसिक सैलरी में शामिल करेगी या नहीं। डीए मर्ज होने पर कर्मचारियों को काफी लाभ होगा।

अभी कर्मचारियों को है कंफ्यूजन

आपको बता दें कि 16 अक्टूबर को लाखों सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ा दिया गया था। डीए को 3% कर दिया गया था। इससे DA 50% से 53% हो गया। ऐसे में कर्मचारियों को अभी भी DA को बेसिक सैलरी में मिलाने की उम्मीद है।

पांचवें और छठे वेतन आयोग को लेकर भी रहे थे, मतभेद

केंद्रीय कर्मचारियों में सातवें वेतन आयोग से पहले पांचवें और छठे वेतन आयोग के बारे में भी मतभेद रहे हैं। पांचवें और छठे वेतन आयोग में महंगाई भत्ता पचास प्रतिशत किया गया था। केंद्रीय मंत्री ने हाल ही में कहा कि DA को बैसिक सैलरी में मर्ज करने की चर्चा चल रही है। लेकिन सरकार ने अभी तक इस पर कोई निर्णय नहीं लिया है।

कर्मचारियों को मिलेंगे, बहुत से फायदे

केंद्रीय कर्मचारियों को जारी किए गए एक अपडेट के अनुसार, कर्मचारियों को अभी 53% डीए मिल रहा है, लेकिन इसे बेसिक सैलरी में नहीं जोड़ा गया है। जानकारी के अनुसार, इसे बेसिक सैलरी में शामिल करने से कर्मचारियों की भुगतान प्रणाली में स्थायी बदलाव हो सकता है। इसका असर कर्मचारियों को मिलने वाले अन्य लाभों पर भी स्पष्ट होगा। कर्मचारियों ने पहले से ही चर्चा की है कि डीए को बेसिक सैलरी में जोड़ा जा सकता है जब डीए पचास प्रतिशत से अधिक हो जाएगा।

जानें 2025 में कब होगी डीए में बढ़ोतरी

सरकार डीए को हर साल दो बार बढ़ाता है। डीए आमतौर पर मार्च और सितंबर में घोषित किया जाता है। जनवरी और जुलाई बाद में लागू होते हैं। जानकारी के लिए बता दें कि सरकार पेंशनभोगियों के लिए DR को हर साल दो बार बदलती है।  यही कारण है कि DA और DR अगले साल मार्च में बढ़ोतरी की घोषणा कर सकते हैं, जो कर्मचारियों को बहुत राहत देगा।