उत्तर प्रदेश के इस रूट पर 14 से 23 जुलाई के बीच 59 ट्रेन रहेगी निरस्त, सफर करने से पहले पढ़ लें खबर

NCR Railway :उत्तर प्रदेश के प्रयागराज शहर से मुंबई रूट पर चलने वाली कई ट्रेनों का सफर मुश्किल होने वाला है। इस रूट पर 14 से 23 जुलाई के बीच 59 ट्रेनों को निरस्त किया गया है।
 

NCR Railway : उत्तर प्रदेश के प्रयागराज शहर से मुंबई रूट पर चलने वाली कई ट्रेनों का सफर मुश्किल होने वाला है। इस रूट पर 14 से 23 जुलाई के बीच 59 ट्रेनों को निरस्त किया गया है। मध्य रेलवे के भुसावल मंडल के खंडवा स्टेशन के यार्ड में इंटरलॉकिंग का कार्य चलने की वजह से रेलवे ने ये फैसला लिया है। 

उत्तर प्रदेश यहा निर्माण कार्य प्रगति पर होने के कारण करीबन 59 ट्रेन में निरस्त रहने वाली है। इस अवधि के दौरान बनारस लोकमान्य तिलक 16 से 23 जुलाई, लोकमान्य तिलक बनारस 14 से 21 जुलाई, गोरखपुर पनवेल एक्सप्रेस 14 जुलाई, पनवेल गोरखपुर एक्सप्रेस 15 जुलाई, पटना जंक्शन छत्रपति शिवाजी महाराज 14 और 17 जुलाई, छत्रपति शिवाजी महाराज पटना जंक्शन 16 और 19 जुलाई, पुणे मुजफ्फरनगर एक्सप्रेस 15 जुलाई, दादर गोरखपुर एक्सप्रेस 14, 16 और 18 जुलाई, मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस 13 जुलाई,  कालका साईं नगर सिरडी एक्सप्रेस 14 जुलाई, रक्सौल लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस 15 जुलाई, लोकमान्य तिलक रक्सौल एक्सप्रेस 17 जुलाई को निरस्त रहने वाली है। 

इसी कड़ी में साईंनगर सिरडी कालका 16 जुलाई, गोरखपुर पनवेल 15 और 18 जुलाई, पनवेल गोरखपुर 16, 17 और 19 जुलाई, दादर बलिया एक्सप्रेस 15, 17 और 19 जुलाई, बलिया दादर एक्सप्रेस 17 और 19 जुलाई, दादर गोरखपुर एक्सप्रेस 16 जुलाई, लोकमान्य तिलक रक्सौल एक्सप्रेस 17 जुलाई, गोरखपुर पनवेल 16 जुलाई पनवेल गोरखपुर 17 जुलाई गोरखपुर दादर एक्सप्रेस 16 और 18 जुलाई गोरखपुर बांद्रा एक्सप्रेस 17 जुलाई तक निरस्त होने वाली है। इस तरह निर्धारित तिथियां के अनुसार ट्रेनों को निरस्त किया गया है।