बिहार के इन 3 शहरों से गुजरेगी 4 लेन सड़क, तीन राज्यों में जाना आना होगा आसान

Bihar News : बिहार के इन जिलों के बीच फोरलेन हाईवे पर जल्द ही निर्माण कार्य शुरू करवाया जाएगा। यह फोरलेन हाईवे तीन राज्यों को आपस में कनेक्ट करेगा। बिहार से उत्तर प्रदेश और दिल्ली का सफर आसान होने वाला है। 

 

Patna Ara Sasaram Fourlane : बिहार में आने वाले 2 महीने में लोगों को बड़ी सौगात मिलने वाली है। बिहार की राजधानी पटना से शाहबाद यात्री कम समय में यात्रा कर सकेंगे। बिहार में आने वाले 2 महीने में पटना आरा सासाराम का निर्माण कार्यशुरू करवा दिया जाएगा। बता दें कि इस पटना आरा सासाराम हाईवे के टेंडर भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने दो पैकेज जारी कर दिया है। बरसात के इस मौसम में टेंडर का निपटारा कर लिया जाएगा। 

टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद सड़क का निर्माण कार्य शुरू करवा दिया जाएगा। पटना से लेकर शाहाबाद तक नई सड़क लोगों को मिल जाएगी। इसे हाईवे का निर्माण 2 साल में पूरा होने की उम्मीद है। अब बिहार से उत्तर प्रदेश और दिल्ली आना जाना आसान होगा। विजय कुमार सिंह जो उपमुख्यमंत्री से पत्र निर्माण मंत्री हैं उन्होंने NH119A पर पटना आरा सासाराम फोरलेन सड़क के निर्माण कार्य हेतु एनडीए जारी कर दी गई है।

NHC 119A पर पटना-आरा-सासाराम चार लेन राजमार्ग का निर्माण करने के लिए निविदा जारी की गई है, जैसा कि उपमुख्यमंत्री सह पथ निर्माण मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने बताया। गड़हनी-पातर और सदीसोपुर-असनी भागों का निर्माण करने के लिए निविदा आहूत की गई है। इस परियोजना का बजट 1397.84 करोड़ है। यह 46.40 किमी लंबा है। निविदा प्रस्तुत करने के लिए अंतिम तिथि सात अगस्त है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, पटना के कन्हौली से लगभग 3 किलोमीटर दूर स्थित सदीसोपुर के निकट एनएच-131जी से एक मार्ग बनाया जाना है। पटना के घोड़ाटाप के निकट सोन नदी के ऊपर पुल बनाया जाएगा। यह सोन नदी के पश्चिम से आरा के असनी से होते हुए गड़हनी में दक्षिण से सासाराम के आगे सुअर होते हुए एनएच-19 यानी वाराणसी जाने वाली सड़क से जुड़ेगा।

पटना से आरा होते हुए सासाराम तक एक राजमार्ग बनने से पटना, अरवल, भोजपुर, रोहतास और सासाराम जिलों को जोड़ने का काम होगा। वहीं नौबतपुर, अरवल, सहार, नोखा हसन बाजार, पीरो और संझौली के लोगों को फायदा मिलेगा। पटना से भोजपुर, अरवल, रोहतास और सासाराम तक जाना आसान होगा।

पटना-आरा-सासाराम राजमार्ग का निर्माण करने के लिए सोन नदी पर फोरलेन पुल बनाया जाएगा। यह मार्ग आरा शहर के बाहर से गुजरेगा। वाहन भोजपुर जिले के दक्षिण भाग से पटना जाने के लिए बिना आरा शहर से गुजरे ही पटना पहुंचेंगे। वहीं पटना से सासाराम की दूरी तथा समय की बचत होगी। पटना से सासाराम पहुंचने में फिलहाल चार से पांच घंटे लगते हैं, लेकिन सड़क और पुल बनने के बाद दो से तीन घंटे की यात्रा होगी।