Ghaziabad में डेढ़ लाख नई प्रॉपर्टी गृहकर के दायरे में, 4 गुना ज्यादा टैक्स लगेगा

UP News :उत्तर प्रदेश के इस जिले में  लगभग डेढ़ लाख नहीं संपत्तियों पर लगेगा टैक्स, टैक्स लगे इसकी वजह से बढ़ेगा प्रॉपर्टी का रेट, डीएम सर्किल रेट के हिसाब से लिया जाएगा मालिकों से टैक्स।

 

Ghaziabad Municipal Corporation : दिल्ली एनसीआर के समीप से लगते उत्तर प्रदेश के जिले गाजियाबाद में भौगोलिक सूचना प्रणाली सर्वे का काम पूरा कर लिया गया है, उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में हुई इस सर्वे में लगभग डेढ़ लाख नई संपत्तियां ग्राहकर के दायरे में आई है, यूपी के शहर में नई संपत्तियों से डीएम सर की रेट के हिसाब से वसूला जाएगा गृह कर, गाजियाबाद में नई संपत्तियों से पुरानी संपत्तियों के मुकाबला लिया जाएगा चार गुना ज्यादा टैक्स।

उत्तर प्रदेश में शासन के आदेश के गरीब 3 साल पहले  भौगोलिक सूचना प्रणाली सर्वे शुरू की गई थी, यह सर्वे गाजियाबाद के 500 जोन में कराई गई थी, गाजियाबाद में हुई सर्वे से पता लगाया गया कि कौन-कौन सी संपत्ति ग्रहकर से बाहर है, इस सर्वे को पूरा करें शुरू किया नई संपत्तियों पर गृह टैक्स, नई संपत्तियों पर है निगम डीएम सर्किल रेट के हिसाब से वसूल करेगा टेक्स। 

नई संपत्ति के लिए डीएम सर्किल रेट इस साल अप्रैल से लागू होगा। निगम ने सर्वे करने वाली कंपनी से फाइनल डेटा उपलब्ध कराने के लिए कहा है। डेटा मिलने के बाद निगम की तरफ से भौतिक सत्यापन भी कराया जाएगा। इसके बाद बिल जारी होने लगेंगे। पुरानी संपत्ति के मुकाबले नई संपत्ति से चार गुना ज्यादा टैक्स लिया जाएगा। मुख्य कर निर्धारण अधिकारी डॉ. संजीव सिन्हा ने निगम मुख्यालय में शनिवार को बैठक ली और कर लगाने के निर्देश दिए।

डीएम सर्किल रेट से शुल्क वसूला जाएगा

राजनगर एक्सटेंशन और क्रॉसिंग रिपब्लिक की 75 सोसाइटी के 6615 फ्लैट पर डीएम सर्किल रेट से गृहकर लगाया जाएगा। राजनगर एक्सटेंशन में 50 सोसाइटी हैं। इनमें कुल 26,143 फ्लैट हैं। इनमें से निगम ने 24,375 पर कर निर्धारण कर दिया था। 1768 फ्लैट पर कर निर्धारण नहीं हो सका था क्योंकि उस समय फ्लैट में लोग नहीं रह रहे थे। लोगों ने फ्लैट में रहना शुरू कर दिया है। सिटी जोन से फ्लैट पर डीएम सर्किल रेट से हाउस टैक्स लगाने की तैयारी शुरू कर दी है। क्रॉसिंग रिपब्लिक में 25 सोसाइटी हैं। इनमें 13493 फ्लैट हैं। विजयनगर जोन में 4847 फ्लैट पर कर निर्धारण नहीं हुआ था।