2030 तक देश में हर साल 87.7 लाख कारें बनेंगी, 9 कंपनियां सालाना उत्पादन में 30 लाख की बढ़ोतरी करने जा रही 

Cars Sales Target :देश की 9 कार कंपनियां उत्पादन क्षमता बढ़ा रही हैं। इनका लक्ष्य कुल सालाना उत्पादन में 52% यानी 30 लाख की बढ़ोतरी करना है। क्रिसिल इंटेलिजेंस के मुताबिक, फिलहाल ये कंपनियां हर साल 57.7 लाख कारें बनाती हैं और देश के कार बाजार में इनकी हिस्सेदारी 97% है।

 

Cars Sales Target : देश की 9 कार कंपनियां उत्पादन क्षमता बढ़ा रही हैं। इनका लक्ष्य कुल सालाना उत्पादन में 52% यानी 30 लाख की बढ़ोतरी करना है। क्रिसिल इंटेलिजेंस के मुताबिक, फिलहाल ये कंपनियां हर साल 57.7 लाख कारें बनाती हैं और देश के कार बाजार में इनकी हिस्सेदारी 97% है।

इस साल नवंबर से वित्त वर्ष 2023-31 तक 9 कार कंपनियों की उत्पादन क्षमता बढ़ जाएगी। तब देश में हर साल 87.7 लाख कारें बनने लगेंगी। इनमें पेट्रोल और डीजल भी शामिल हैं।

 मारुति, महिंद्रा उत्पादन क्षमता दोगुनी करेंगी

कंपनी मौजूदा क्षमता विस्तार के बाद कब तक
मारुति सुजुकी 22.5 40.0 2031
हुंडई मोटर 8.20 10.0 कार्य प्रक्रिया में
टाटा मोटर्स 9.0 10.2 कार्य प्रक्रिया में
महिंद्रा एंड महिंद्रा 5.90 10.8 2029
किआ मोटर्स 3.50 4.0 2025
टोयोटा किलोन्सकर 3.40 4.40 2026

आंकड़े लाखों में। स्रोत: किसिल इंटेलिजेंस एंड एनालिटिक्स

इसमें इलेक्ट्रिक और हाइब्रिड कारें भी शामिल हैं। उत्पादन क्षमता बढ़ाने वाली कंपनियों में मारुति सुजुकी गुंडई मोटर, टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, किआ मोटर्स, टोयोटा किर्लोस्कर, होंडा सिविक इंडिया, स्कोडा ऑडी वोक्सवैगन और एमजी शामिल हैं।