Muzaffarpur : तीन दिनों में अधिकतम तापमान फिर पहुंचेगा 40 डिग्री, जारी रहेगी लू

Bihar Muzaffarpur : दो दिनों में अधिकतम तापमान में तेजी से वृद्धि के साथ ही अगले तीन दिनों में जिले समेत उत्तर बिहार का मौसम एक बार फिर पूरी तरह बदलने की संभावना है। दो दिनों में अधिकतम तापमान में 5.5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने से मंगलवार की दोपहर आसमान में बादल छाए रहने के बावजूद लोग गर्मी से परेशान रहे।
 

Saral Kisan, Bihar Muzaffarpur : दो दिनों में अधिकतम तापमान में तेजी से वृद्धि के साथ ही अगले तीन दिनों में जिले समेत उत्तर बिहार का मौसम एक बार फिर पूरी तरह बदलने की संभावना है। दो दिनों में अधिकतम तापमान में 5.5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने से मंगलवार की दोपहर आसमान में बादल छाए रहने के बावजूद लोग गर्मी से परेशान रहे। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों में अधिकतम तापमान फिर 40 डिग्री के पार होने के साथ लू चलने की संभावना जताई है। इसके साथ ही रात के तापमान में भी चार से पांच डिग्री की वृद्धि होने की संभावना है।

मंगलवार को जिले का अधिकतम तापमान 2.2 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि के साथ सामान्य से 0.4 डिग्री कम 36.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 1.8 डिग्री की वृद्धि के साथ सामान्य से 0.7 डिग्री कम 24.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

नमी कम होने से झुलसाएगी हवा

पूसा कृषि-मौसम परामर्श सेवा के नोडल अधिकारी डॉ. ए. सत्तार के अनुसार तापमान में वृद्धि के कारण मौसम एक बार फिर पूरी तरह बदल जाएगा। अगले चार दिनों में दिन और रात के तापमान में तेजी से वृद्धि होने की संभावना है। इस दौरान आसमान में हल्के बादल छाए रहने के बावजूद तापमान में तेजी से वृद्धि होने की संभावना है। चार दिनों में अधिकतम तापमान 39 से 41 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 से 28 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। इस बीच अधिकतम के साथ-साथ न्यूनतम तापमान में चार से पांच डिग्री की वृद्धि होने के साथ ही दोपहर में हवा में नमी की मात्रा कम होने से जलन का अहसास होगा।