काले सोने के नाम से मशहूर है ये सब्जी, मार्केट में कीमत जान छूट जाएंगे पसीने

Boda Vegetable : दुनिया में एक से बढ़कर एक एनर्जी वाली सब्जियां हैं। लेकिन इनमें से अधिकतर आपको विदेशी मार्केट में मिलेगी या फिर खरीदने के लिए महंगे सुपरमार्केट जाना पड़ेगा। लेकिन छत्तीसगढ़ के जंगलों में पाई जाने वाली एक ऐसी सब्जी के बारे में बताने जा रहे हैं।
 

Boda Vegetable : दुनिया में एक से बढ़कर एक एनर्जी वाली सब्जियां हैं। लेकिन इनमें से अधिकतर आपको विदेशी मार्केट में मिलेगी या फिर खरीदने के लिए महंगे सुपरमार्केट जाना पड़ेगा। लेकिन छत्तीसगढ़ के जंगलों में पाई जाने वाली एक ऐसी सब्जी के बारे में बताने जा रहे हैं। जिसे काला सोना के नाम से भी जाना जाता है। इस सब्जी की कीमत काफी महंगी होती है इसलिए हर किसी का खरीद पाना मुश्किल होता है। 

आज हम आपको मशरूम प्रजाति की एक ऐसी किस्म के बारे में बताने जा रहे हैं, जो छत्तीसगढ़ के बस्तर में पाई जाती है। इस सब्जी को बोडा नाम से जाना जाता है। सबसे महंगी सब्जी होने के बाद भी इसकी खेती नहीं की जाती है। यह सब्जी जंगलों में अपने आप उगने लगते हैं, जब बारिश का मौसम शुरू हो जाता है। मिल रही है इसे बाजार में बेचने के लिए ग्रामीण जंगलों से लेकर आते हैं और साफ सुथरा करके बेचते हैं। 

भाव जानकर रह जाएंगे हैरान 

बोड़ा सब्जी बस्तर के जंगलों में पाई जाती है और आदिवासी लोग इसे इकट्ठा करके लाते हैं। मानसून की पहली बारिश के साथ ही यह अपने आप जमीन के नीचे उगने लगते हैं। आदिवासी लोग जानकारी अनुसार बोड़ा की तलाश में जंगल की ओर चले जाते हैं। वहां से चुनाई के बाद इसे बाजार में लाया जाता है। बाजार में कमी के चलते इसकी कीमत करीबन ₹5000 किलो तक पहुंच जाती है। मानसून के मौसम में लोग इसे स्वाद के कारण काफी खाना पसंद करते हैं।