धान की रोपाई से पहले मिट्टी के कीड़ों को खत्म कर देगी यह दवा, खर्चा 200 रुपए से भी कम

Paddy News : इन दिनों धान की रोपाई का काम जोरों पर चल रहा है। रोपाई के समय ही फसल में लगने वाली दीमक और जड़ों के कीटों से धान को बचाने के लिए सबसे पहले भूमि का उपचार कर ले।

 

Benefits of Bavaria bassiana and Metarhizium : इन दिनों धान की रोपाई का काम जोरों पर चल रहा है। रोपाई के समय ही फसल में लगने वाली दीमक और जड़ों के कीटों से धान को बचाने के लिए सबसे पहले भूमि का उपचार कर ले। उत्तर प्रदेश के कृषि अधिकारी डॉक्टर सुनील कुमार विश्वकर्मा मां ने बताया कि किसान संस्थान द्वारा तैयार किए गए फफूंदी जनित जैविक उत्पाद का इस्तेमाल करके फसल को सुरक्षित रख सकते हैं। 

उन्होंने बताया कि धान की रोपाई के तुरंत बाद फसल में लगातार सिंचाई की जरूरत पड़ती है। इसी वजह से धान की फसल में मिट्टी में मौजूद किट नुकसान पहुंचाना शुरू कर देते हैं। इसके लिए जरूरी है कि धान की रोपाई से पहले मिट्टी का उपचार कर ले। 

ऐसे करें इस्तेमाल 

कृषि अधिकारी ने बताया कि जमीन में मौजूद कीटों की रोकथाम के लिए खेत में बुवाई से पहले जुताई करते समय 5 किलोग्राम ब्यूवेरिया बेसियाना और मेटारासियम एनिसोप्ली प्रति हेक्टेयर के हिसाब से गोबर की सड़ी हुई खाद के साथ मिलाकर डालें। खेत में पाटा लगाकर पानी भर दे और इसके बाद रोपाई करने। किसानों को ब्यूवेरिया बेसियाना और मेटारासियम एनिसोप्ली खरीदने के लिए उत्तर प्रदेश गन्ना शोध संस्थान से खरीदा जा सकता है। इसकी कीमत 168 रुपए प्रति किलोग्राम निर्धारित की गई है।