इस फसल से होगी तगड़ी कमाई, 9 महीने तक देगी फायदा 
 

Brinjal Harvesting : किसानों के पास आय का मुख्य स्रोत खेती होता है। हर किसान यही चाहता है की उसकी आय में बढ़ोतरी हो। आज हम आपको उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद के रहने वाले एक किसान के बारे में बताने जा रहे है। जो अपनी तकनीक का इस्तेमाल करके खेती में तगड़ा फायदा कमा रहे है। 

 

Saral Kisan: उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद शहर के रहने वाले किसान ने बताया कि वह ज्यादा पढ़े-लिखे नहीं है। लेकिन उन्हें खेती करने का बढ़िया तरीका है। कम जमीन में खेती करके बढ़िया कमाई कर रहे हैं। किसान ने जानकारी देते हुए कहा कि वह बैंगन की खेती जैविक खाद और अन्य जैविक तरीकों से करते हैं। इसके लिए उन्हें ज्यादा पैसों की जरूरत नहीं होती है। उन्हें करीबन ₹10000 की लागत आती है और हजारों में अच्छी खासी कमाई हो जाती है। बैंगन की फसल लगाकर आप 6 से 10 महीने तक कमाई ले सकते हैं। 

बंपर उत्पादन 

उन्होंने बताया कि उनके खेत से ही बैंगन बिक जाता है। क्योंकि जिले के स्थानीय खरीददार उनके फसल को खेत से ही ले जाते हैं। उन्होंने बताया कि कई जिलों से डिमांड आना शुरू हो गई है। बैंगन के साथ-साथ उसके पौधे को सुखाकर जलाने के लिए प्रयोग किया जाता है। इस तरीके से खेती करके₹50000 महीना की कमाई हो जाती है। उन्होंने बताया की खेती के लिए अधिक जमीन होना जरूरी नहीं होता, कम जमीन पर भी अधिक मुनाफा कमाया जा सकता है। 

कैसे लगाए दो फसलें 

किसान ने बताया कि एक साथ बहुत सी फसलों की खेती की जा सकती है। लेकिन उनका सबसे अधिक ध्यान नगदी फसलों पर रहता है। इसलिए वह बुवाई करते समय पौधों के बीच की दूरी 1 मीटर रखते हैं। पौधा बड़ा हो जाने के बाद बीच बची भूमि से सिंचाई करना आसान हो जाता है। बैंगन की बिक्री होने के बाद फसल को जैविक खाद के रूप में प्रयोग किया जाता है। 

बैंगन की खेती से फायदा 

किसान ने जानकारी दिखाई जब से उन्होंने बैंगन की खेती करना शुरू किया है। उन्हें हर महीने 50 से ₹60000 की कमाई हो जाती है। उन्होंने बताया कि उनके पास सिर्फ एक बीघा जमीन है। जिसे वेब बैंगन के साथ-साथ अन्य कहीं नगदी फसलों की खेती करते हैं।