Jaipur Mandi bhav: ग्वार हुआ 100 रूपए तेज, सरसों तेल में उछाल, गेहूं मंदा रहा
Jaipur Mandi Bhav 2024 : राजस्थान की जयपुर मंडी में शुक्रवार को ऊंचे भावों पर लिवाली कमजोर होने के कारण गेहूं मिल डिलीवरी में 25 रुपए प्रति क्विंटल के हिसाब से नरमी देखने क मिली। इसी के साथ खाद्य तेल की कीमतों में सुधार होने की वजह से सरसों मिल डिलीवरी में 25 रुपए प्रति क्विंटल और सरसों कच्ची घाणी तेल भी 50 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी देखने को मिली। इसके अलावा वायदा सौदों के रेट में बधितरी होने के कारण ग्वार सीड 50 रुपए या 100 रुपए प्रति क्विंटल तेज हो गया। सामान्य कारोबार के चलते चना और दाल-दलहन के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ।
जयपुर मंडी भाव (रुपए प्रति क्विंटल)
फसल | न्यूनतम | उच्चतम |
गेहूं मिल डिलीवरी | 3200 | 3225 |
गेहूं दड़ा | 3150 | 3175 |
मक्का लाल | 2600 | 2700 |
बाजरा | 2450 | 2500 |
ज्वार पीली | 2800 | 2900 |
जौ लूज | 2500 | 2550 |
मूंग मिल डिलीवरी | 7500 | 8000 |
मोठ | 5000 | 5500 |
चौला | 6500 | 7000 |
उड़द | 8000 | 8500 |
चना जयपुर लाइन | 6600 | 6800 |
मूंग मोगर | 9500 | 10000 |
मूंग छिलका | 8500 | 9500 |
उड़द मोगर | 11000 | 12000 |
अरहर दाल | 11000 | 13000 |
चना दाल मीडियम | 7400 | 7450 |
चना दाल बोल्ड | 8350 | 8400 |
ग्वार जयपुर लाइन | 5180 | 5300 |
Disclaimer : यहां दिए गए सभी फसलों के मंडी भाव व्यापारियों और ताजा बोली से प्राप्त किए गए हैं। फसलों की गुणवता के हिसाब से भाव में उतार-चढ़ाव मिल सकता है। कृपया व्यापार करने से पहले अपने नजदीक की मंडी में भाव के बारे में जरूर जान लें।